सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने खोलाचौरी में राजस्व कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिये सख़्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2025 6:56 अपराह्न
  • पंजिकाएं व्यवस्थित रखने, अतिक्रमण सूची बनाने और रोस्टर चस्पा करने के निर्देश

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को खोलाचौरी स्थित राजस्व निरीक्षक कार्यालय व उप राजस्व निरीक्षक (पटवारी) चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने संबंधित कानूनगो व पटवारी को निर्देश दिये कि सभी पंजिकाएं सुव्यवस्थित रूप से रखें। उन्होंने कहा कि पटवारी चौकी में बैठने का रोस्टर तैयार कर उसे चौकी के बाहर अनिवार्य रूप से चस्पा करें, ताकि आमजन को स्पष्ट जानकारी मिल सके। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक से कहा कि यदि कहीं अतिक्रमण की स्थिति है तो उसकी सूची तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें। साथ ही निर्देश दिये कि 15 अगस्त से पूर्व तक गांव-गांव जाकर लोगों के दाखिल-खारिज की कार्यवाही पूर्ण करें। साथ ही जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिन की कार्यवाही का ब्यौरा पंजिकाओं में दर्ज करने तथा उसकी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को भी कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यदि कोई राजस्व कर्मचारी फील्ड में जाता है तो तिथि एवं कार्य का विवरण पंजिका में स्पष्ट रूप से अंकित किया जाय। उन्होंने जाति प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों का भी त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पटवारी चौकी के बाहर संबंधित अधिकारी का फोन नंबर भी प्रदर्शित किया जाय, जिससे आमजन को संपर्क में सुविधा हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शस्त्र पंजिका, खतौनी, भूमि अभिलेखों समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का भी अवलोकन किया और उनके रख-रखाव के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सुधार न होने की स्थिति में कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंभ मेला-2027 : मेलाधिकारी सोनिका ने की कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को सभी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनी जन शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही समाधान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, जिले में 37 प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण
  • धुमाकोट में “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य व करियर के प्रति किया जागरूक
  • टिहरी : मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
  • दून यूनिवर्सिटी रोड पर अवैध रेत-बजरी का भंडारण, नियमों को दरकिनार कर चल रहा कारोबार
  • कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें अधिकारी – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि धोखाधडी मामलों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, गढ़वाल में जमीन घोटालों पर कड़ा प्रहार, 51 मामलों का निस्तारण, 5 में एफआईआर के निर्देश
  • जनदर्शन में डीएम सविन बंसल का त्वरित एक्शन, 212 से अधिक शिकायतों पर मौके पर निर्णय, 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग के पानी का बिल करवाया माफ़
  • जनपद में सफाई अभियान के लिए तैनात किये गये नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशीलता के साथ करें कार्य – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.