बुधवार, जून 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

IAS बंशीधर तिवारी को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बने मुख्यमंत्री के अपर सचिव

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2025 3:44 अपराह्न

देहरादून: उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बंशीधर तिवारी का कद बढ़ा है। पहले से ही कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल रहे IAS बंशीधर तिवारी को अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपर सचिव भी बना दिया गया है। अब वे मुख्यमंत्री के बेहद करीब से नीति-निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।

यह वही बंशीधर तिवारी हैं, जिनके पास पहले से सूचना विभाग के महानिदेशक और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी एंट्री, ये दर्शाता है कि सिस्टम के भीतर जो लोग काम कर रहे हैं, उन्हें सराहा भी जा रहा है।

बंशीधर तिवारी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। रणनीति के सटीक खिलाड़ी माने जाते हैं। कैमरे की चकाचौंध से दूर, मगर हर फाइल में मौजूद। निर्णयों को क्रियान्वयन तक ले जाने की क्षमता हो तो बंशीधर जैसे अफसर की याद आती है। न भाषण, न बयानों की राजनीति — सीधे काम पर फोकस।

सूचना विभाग में उनकी पकड़ मजबूत रही है। सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की बात हो या मीडिया प्रबंधन — बंशीधर तिवारी ने हर बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंचना ये संकेत देता है कि नौकरशाही में अब भरोसे और परिणाम दोनों की कीमत है।

कुछ लोग तो तंज में कहते हैं — “अब मुख्यमंत्री सचिवालय में भी प्रोफेशनल मैनेजमेंट की हवा चलेगी”, और इसमें मज़ाक कम, संकेत ज़्यादा हैं। अफसरशाही में कई चेहरे आते-जाते रहते हैं, पर बंशीधर तिवारी जैसे अफसरों की मौजूदगी से यह भरोसा जागता है कि सरकार की रीढ़ अभी भी सीधी है।

जिस राज्य की राजनीति अक्सर तबादलों और संतुलन के खेल में उलझी रहती है, वहां बंशीधर जैसे कार्यकुशल, स्पष्ट और सधे हुए अफसरों की जरूरत हमेशा बनी रहती है। सवाल सिर्फ पदों का नहीं है, बात उस भरोसे की है जो मुख्यमंत्री ने जताया है — और उस ज़िम्मेदारी की भी, जिसे अब निभाना है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : नीति घाटी ज्योर्तिमठ चमोली में एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा; नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील
  • आधे अधूरे कार्यों से आवाजाही में हो रही परेशानी
  • पर्यटकों के दीदार को खूली फूलों की घाटी
  • दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे हारी दिव्यांगता, अनुराग ने नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में रचा इतिहास
  • नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से फिट इंडिया का नारा बुलंद – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में प्रवेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा; डीएम आशीष चौहान ने विभागों से 7 दिनों के भीतर मांगा माइक्रो प्लान
  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज; एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण
  • ग्रामीणों क्षेत्रो में स्वच्छता अभियान की लापरवाही पर डीपीआरओ सख्त, 06 एडीओ पंचायत के वेतन पर रोक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.