शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआरडीएआई की ओर से उत्तराखंड राज्य बीमा योजना की समीक्षा के दौरान अवीवा इंडिया ने ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल’ को लेकर जताई प्रतिबद्धता

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2025 2:05 अपराह्न

 

देहरादून: देहरादून में आईआरडीएआई की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड राज्य बीमा योजना की समीक्षा बैठक में अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने बीमा समावेश और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। कंपनी ने जमीनी स्तर पर अपनी पहलों की प्रगति और प्रभाव के महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए।समीक्षा बैठक के दौरान चीफ जनरल मैनेजर श्री आरके शर्मा, जनरल मैनेजर श्री अम्मू वेंकटरमना और डिप्टी जनरल मैनेजर श्री भास्कर तीर्थरामन समेत आईआरडीएआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्र की प्रमुख बीमा प्रदाताओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राज्य की प्रमुख बीमा प्रदाता के रूप में अवीवा ने राज्य में अपनी योजना के तहत उठाए गए प्रमुख कदमों को सामने रखा। इनमें पिछले साल करीब 150 अवीवा वेलनेस एडवाइजर की नियुक्ति करने, पहुंच आसान बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू करने और उत्तराखंड के कुछ सर्वाधिक वंचित क्षेत्रों में किफायती बीमा समाधान (इंश्योरेंस सॉल्यूशंस) उपलब्ध कराने जैसे कदम शामिल हैं। इन सभी कदमों से भारत के कोने-कोने तक बीमा की पहुंच बढ़ाने और ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल बाय 2047’ (‘2047 तक सभी के लिए बीमा’) के आईआरडीएआई के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर अवीवा की मजबूत प्रतिबद्धता नजर आती है।

समीक्षा के दौरान श्री आरके शर्मा ने बीमा कंपनियों को तीर्थयात्रियों के लिए पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवरेज की संभावना तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भारत में आध्यात्मिक रूप से सर्वाधिक महत्वपूर्ण केंद्रों में शुमार और भौगोलिक रूप से जटिलताओं वाले उत्तराखंड में लोगों के जीवन की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने बीमा कंपनियों से लक्षित जागरूकता अभियान (टार्गेटेड अवेयरनेस कैंपेन) एवं आउटरीच प्रोग्राम शुरू करने की अपील भी की, जो कि उत्तराखंड की बीमा संबंधी विशेष जरूरतों के अनुरूप हो, जिससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।

अपना विजन साझा करते हुए अवीवा इंडिया के सीईओ एवं एमडी असित रथ ने कहा, ‘अवीवा में हम बीमा को केवल एक फाइनेंशियल प्रोडक्ट की तरह नहीं, बल्कि होलिस्टिक वेलबीइंग (संपूर्ण कल्याण) के प्रमुख माध्यम के रूप में देखते हैं, जिसमें शारीरिक, मानसिक, वित्तीय, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी शामिल है। अपनी विभिन्न पहल के माध्यम से हम महिलाओं को सशक्त कर रहे हैं, आजीविका के अवसर सृजित कर रहे हैं और उत्तराखंड के गांवों में रेजिलिएंस (दृढ़ता) की एक संस्कृति विकसित कर रहे हैं।’

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के प्रयास आईआरडीएआई के व्यापक उद्देश्यों के साथ पूर्ण रूप से मेल खाते हैं, जिनका उद्देश्य इनोवेटिव डिस्ट्रीब्यूशन, समुदाय आधारित मॉडल और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार बीमा सेवाओं को अधिक समावेशी और सुलभ बनाना है। इस दिशा में, उत्तराखंड राज्य बीमा योजना एक सहयोगात्मक प्रभाव का आदर्श ब्लूप्रिंट है, जो हर भारतीय नागरिक को समुचित सुरक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को सशक्त बनाती है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.