रूडकी / हरिद्वार : इस समय समूचा विश्व कोविड-19 के कहर से जूझ रहा है. कोरोना के योद्धा इस जंग में पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं, जिसमें महिलाएं भी पीछे नहीं हैं. जो घर परिवार देखने के साथ ही कोरोना से भी जंग लड़ रही हैं. उनके हौंसले और जज्बे को सलाम. पुरुष कर्मियों के साथ ही महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना से जंग में डटी हुई हैं. इसमें महिला चिकित्सक, स्टाफ नर्स, पुलिस कर्मी और सफाई कर्मी भी शामिल हैं. कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए नारी शक्ति पूरा दम लगा रही है. इसी क्रम में जनपद हरिद्वार के नारसन विकासखंड की ग्राम पंचायत बसवाखेडी की आशा कविता सैनी के द्वारा कोरोना काल में बेहतरीन ड्यूटी करने के साथ साथ लगातार लोगो को जागरूक किया जा रहा है.

जी हाँ आज हम एक ऐसे ही कोरोना योद्धा जनपद हरिद्वार के नारसन विकासखंड की ग्राम पंचायत बसवाखेडी की आशा कविता सैनी की बात की बात कर रहे है. कोरोना महामारी के चलते अचानक लगे लॉकडाउन में आम आदमी को थोड़ी परेशानी तो हुई है. लेकिन लोगो की मदद के लिए आशा कविता सैनी के द्वारा लगातार अपने दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है जिससे आम जनमानस का जीवन भी सामान्य तरीके से चलता रहे. क्षेत्र के लोगो की समस्या आती है. सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आशा कविता सैनी के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान बखूबी कार्य किया जा रहा है. आशा कविता सैनी की कार्यशैली और कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ हो रही है. बधाई के पात्र ऐसे कोरोना योद्धा जो अपनी जान की परवाह न करते हुए राष्ट्र हित में ड्यूटी पर तैनात है.
आशा कविता सैनी का मददगार स्वभाव ग्रामवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. कविता सैनी के द्वारा कोरोना महामारी में ग्राम पंचायत में घर घर जाकर सर्वे करना हो या फिर लोगो को जागरूक करने का कार्य हो सभी को कुशलता पूर्वक किया गया. आशा कविता सैनी के द्वारा लोगो को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक करने और गाँव में लॉकडाउन के पालन करने के प्रति लोगो को जागरूक किया और कोरोना वायरस के बारे में बताया.
“ग्राम बसवाखेडी में तैनात आशा कविता सैनी का कहना है कि मेरी पंसद जनता की सेवा करना है. कोरोना महामारी में आम जनता को स्वास्थ्य विभाग, पुलिस की सहायता की आवश्यकता है जिसे की हम लोग बखूबी निभा रहे है. वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से जुझ रहा है और हमारा देश व प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे समय में हर किसी को मदद के लिए आगे आना होगा तभी इस महामारी से लड़ा जा सकता है. कहा कि उनका नैतिक दायित्व है कि वह इस महामारी में सरकार का सहयोग करें.”




Discussion about this post