शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड को बनाएंगे योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी – सीएम धामी

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2025 10:49 अपराह्न

भराडीसैण में योग दिवस पर जुटे देशी विदेशी मेहमान

भराडीसैण (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण के भराडीसैण विधान सभा परिसर में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों के साथ ही स्थानीय लोगों ने योग के जरिए निरोग रहने का संकल्प लिया।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर से  योग राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर निरोग रहने के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण एवं आठ देशों के डेलिगेट्स के साथ योगाभ्यास किया गया।  योग कार्यक्रम का आगाज शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। योग के जरिए सभी लोगों ने निरोग रहने का संकल्प लेते हुए विश्व स्तर पर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। सीएम धामी ने इस मौके पर एक वृक्ष, योग के नाम कार्यक्रम के तहत विधानसभा परिसर में सेब के पौध का रोपण भी किया।

सीएम धामी घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक.एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना करेगी। उन्होंने कहा हम राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में  दो नए  नगर बसाने जा रहे हैं जो योग, आयुर्वेद और अध्यात्म के केंद्र बनकर वैश्विक मानचित्र पर राज्य की विशेष पहचान स्थापित करेंगे। इसमें सम्पूर्ण विश्व से वेलनेस के क्षेत्र में काम करने वाले बड़े ग्रुप्स, आध्यात्मिक गुरुओं, संस्थानों को यहाँ आमंत्रित किया जायेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भारत में मैक्सिको के राजदूत फेडेरिको सालास, मेक्सिको दूतावास में आर्थिक मामलों के प्रमुख रिकार्डो डेनियल डेलगाडो, फिजी उच्चायोग के हाई कमिश्नर जगन्नाथ सामी, नेपाल के राजदूत डॉ शंकर प्रसाद शर्मा, सूरिनाम के राजदूत अरुणकोमर हार्डियन, मंगोलिया के राजदूत डंबाजाविन गैंबोल्ड, लातविया दूतावास में डिप्टी हेड ऑफ मिशन मार्क्स डीतॉन्स, भारत के श्रीलंका उच्चायोग के मिनिस्टर काउंसलर लक्ष्मेंद्र गेशन डिसनायके, रूसी दूतावास में प्रथम सचिव सुश्री क्रिस्टिना अनानीना एवं तृतीय सचिव सुश्री कैटरीना लज़ारेवा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. विनय रुहेला,  सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे,  सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार समेत  तमाम लोग मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.