रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान को दी भावभीनी विदाई, सीईओ यूकाडा की मिली नई जिम्मेदारी, पौड़ी गढ़वाल में विकास को दी नई गति, जनता के बीच रहकर किया समस्याओं का समाधान

शेयर करें !
posted on : जून 20, 2025 11:23 अपराह्न
  • डीएम डॉ. आशीष चौहान को दी भावभीनी विदाई
  • नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान (आईएएस बैच-2012) को उत्तराखंड सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मुख्य कार्याधिकारी अधिकारी, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) व निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. चौहान के स्थानांतरण पर जिला कार्यालय सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जहां जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि डॉ. चौहान ने अपने कार्यकाल में जनपद में विकास की रफ्तार को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी एक जमीन से जुड़े हुए अधिकारी हैं, जिन्होंने आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया। उनका प्रशासनिक दृष्टिकोण प्रेरणाप्रद है। हमें उनके कार्यों से सीख लेकर उसी समर्पण भाव से जनता की सेवा करनी चाहिए।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि पौड़ी जनपद मेरे लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। यहां के लोगों ने जो स्नेह और सहयोग दिया, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ मुझे जन सहभागिता का जो अनुभव यहां मिला वह बेहद मूल्यवान है। उन्होंने अधिकारियों की टीम की भी सराहना की और कहा कि जनपद के विकास में सभी विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र की कार्यकुशलता तब ही निखरती है जब उसे जनसमर्थन और विभागीय सहयोग प्राप्त होता है। कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यह दोनों बातें पौड़ी में प्राप्त हुईं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी डॉ. चौहान के कार्यकाल को सराहा और कहा कि उन्होंने न केवल कार्यालयी कार्यों में तत्परता दिखाई, बल्कि मैदान में उतरकर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा है। इस मौके पर डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल,  अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.