बुधवार, मई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामोत्थान परियोजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सशक्त हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फूड प्रोसेसिंग अपनाकर रंजना रावत आत्मनिर्भर होकर अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर करा रही हैं उपलब्ध

शेयर करें !
posted on : जून 20, 2025 11:09 अपराह्न
  • फूड प्रोसेसिंग अपनाकर रंजना रावत आत्मनिर्भर होकर अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर करा रही हैं उपलब्ध।
  • चारधाम यात्रा मार्गों पर आउटलेट के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की बिक्री।
  • मेले और प्रदर्शनी के दौरान रोजगार को मिलती है रफ्तार।
टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल में ग्रामोत्थान परियोजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना स्थानीय आर्थिकी को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत समस्त विकासखंडो में ग्रामोत्थान और एनआरएलएम के माध्यम से कई ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। रंजना रावत ने फूड प्रोसेसिंग व्यवसाय को अपनाकर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल पेश की है। साथ ही अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध करा रही है।
विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम सुपाना निवासी रंजना रावत ने ग्रामोत्थान की परियोजनाओं के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर खुशहाल स्वयं सहायता समूह का गठन कर समूह की 10 महिलाएं के साथ मिलकर फूड प्रोसेसिंग का व्यवसाय शुरू किया। रंजना रावत ने बताया कि एनआरएलएम के सहयोग उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई) के तहत फूड प्रोसेसिंग के लिए 60 प्रतिशत की सब्सिडी पर एक लाख का लोन लेकर मिक्सर ग्राइंडर, पल्प मशीन, वेट और जूस मशीनों को ख़रीदा। इन मशीनों के माध्यम से वह कई प्रकार के फलों का जूस बना रही हैं, जिसमें माल्टा, बुरांश, गुलाब का जूस अत्यधिक मात्रा में बाजार में सप्लाई किया जाता है। उन्होंने बताया कि फूड प्रोसेसिंग के व्यवसाय से जुड़कर वह हर माह 20 से 25 हजार रूपये कमाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही है। साथ ही समूह की अन्य महिलाओं को प्रतिदिन 250 रूपये का रोजगार देकर सशक्त बना रही हैं। रंजना रावत का फूड प्रोसेसिंग व्यवसाय न केवल अपने लिए आत्मनिर्भर की मिसाल बन रहा है साथ ही अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण के साथ रोजगार देकर सशक्त बना रहा है। 
चारधाम यात्रा मार्ग धारी देवी मंदिर के पास सड़क किनारे लगे हिमान्य आउटलेट के माध्यम से फूड प्रोसेसिंग से बनाए गए उत्पादों की अच्छी खासी बिक्री हो रही है। रंजना रावत ने बताया कि वह ‘हिमान्य आउटलेट’ के माध्यम से अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर बेच रहे हैं तथा स्थानीय पहाड़ी दाले, विभिन्न प्रकार के अचार और फलों के जूस यात्रियों को काफी पसंद आ रहे हैं। 
जनपद स्तर पर समय-समय पर आयोजित तमाम मेले और प्रदर्शनियों के दौरान फूड प्रोसेसिंग के माध्यम से बनाए गए पहाड़ी उत्पादों की बिक्री होने से रोजगार में रफ्तार आती है। रंजना रावत ने बताया कि तमाम मेले, महोत्सव, सरस मेला, बहुउद्देशीय मेले, सरकारी योजनाओं के कैम्प, विभागीय प्रदर्शनियों के दौरान हमारे उत्पादों की अच्छी बिक्री हो जाती है। उनके द्वारा जनपद मुख्यालय में भी अपने उत्पादो का व्यापार किया जा रहा है। 3के (3K) आउटलेट के माध्यम से वह कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र में तमाम पहाड़ी उत्पादों से बनी चीजों को बेच रही है। विकास भवन में तमाम अतिथियों को तौफे के तौर पर दिए जा रहे प्रोडक्ट की सप्लाई भी कर रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सात महीनों के कार्यकाल में विकास कार्यों को गति देने वाली जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के तबादले को लेकर जनमानस में चर्चा तेज
  • धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश; भारत में सनातन मजबूत क्या हुआ… विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई!
  • हिंदुत्व की सबसे मजबूत आवाज़ों पर विदेशी मंच से हमला; धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश
  • देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
  • आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
  • मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.