शनिवार, मई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान, डीएम डॉ. सौरभ गहरवार के मार्गदर्शन में तरक्की की लिखी नई इबारत

शेयर करें !
posted on : जून 9, 2025 4:05 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग जिला अधिकारी डॉक्टर सौरभ गहरवार के कुशल मार्गदर्शन और मजबूत प्रशासनिक नेतृत्व में निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। हाल ही में नियोजन विभाग, अर्थ एवं संख्या निदेशालय द्वारा जारी राज्य स्तरीय रैंकिंग में रुद्रप्रयाग को बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जनपद में संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावशाली क्रियान्वयन का प्रतिफल है।
बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनहित योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वयं जिलाधिकारी  सौरभ गहरवार प्रत्येक सप्ताह इन योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हैं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश देते हैं कि योजनाओं का लाभ योग्य और जरूरतमंद लोगों तक समय से पहुंचे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ  गहरवार ने कहा कि यह उपलब्धि रुद्रप्रयाग के समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की साझा मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं को समय पर जनता तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा और जनपद को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जाएगा।
वहीं जनपद के अर्थ एवं संख्या अधिकारी  संदीप भट्ट ने भी इस सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सभी विभागों ने अनुशासन और निष्ठा के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया, जिसका परिणाम आज पूरे राज्य में दूसरी रैंकिंग के रूप में सामने आया है।
 

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, मसूरी रोड पर अवैध निर्माण सील
  • धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी, भीमताल – नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • ग्रीन कुंभ की ओर बढ़ता हरिद्वार, मेलाधिकारी सोनिका ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने रुद्रपुर में आवास, ट्रांसपोर्ट नगर और कॉमर्शियल हब परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कहा – बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित
  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की सक्रियता से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल
  • भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग को पौड़ी पुलिस ने किया बेनकाब
  • शिक्षकों की हुंकार, 8 जून को सचिवालय घेराव का ऐलान
  • उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.