सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महाराष्ट्र में उद्धव-राज ठाकरे की सियासी नजदीकियों की अटकलें तेज, ‘सामना’ में छपी खास तस्वीर

शेयर करें !
posted on : जून 8, 2025 1:10 अपराह्न

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर चर्चा गर्म है कि शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे जल्द ही साथ आ सकते हैं। इन अटकलों को और हवा मिली है जब शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना ने दोनों नेताओं की एक पुरानी तस्वीर पहले पन्ने पर प्रकाशित की। तस्वीर के साथ छपी हेडलाइन का मराठी से हिंदी में अनुवाद है: “महाराष्ट्र के मन में जो है, वही होगा, चर्चा शुरू हो गई है… बेताब हैं।”

इस राजनीतिक संकेत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि आगामी नगर निगम चुनाव से पहले दोनों ठाकरे भाई फिर से एक मंच पर आ सकते हैं। हाल ही में उद्धव ठाकरे से जब मनसे के साथ संभावित गठबंधन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की जनता के मन में जो होगा, वही होगा। मैंने आपको एक ही वाक्य में सब कुछ बता दिया। हम इस मुद्दे की बारीकियों की जांच कर रहे हैं। उद्धव ने आगे कहा, “मैं केवल संदेश नहीं दूंगा, बल्कि लाइव समाचार दूंगा। मेरे शिवसैनिकों के मन में किसी तरह का भ्रम नहीं है। इसलिए जब वक्त आएगा, तो हम केवल संकेत नहीं, बल्कि सीधा समाचार देंगे।

गठबंधन को लेकर चर्चाएं तब और तेज हो गईं जब अप्रैल में राज ठाकरे ने फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर को दिए यूट्यूब इंटरव्यू में रिश्तों की पुरानी कड़वाहट को दरकिनार करने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था, हमारे आपसी झगड़े और मतभेद बहुत छोटे हैं, महाराष्ट्र जैसे बड़े मुद्दों के सामने ये कुछ भी नहीं हैं। मराठी समाज और महाराष्ट्र के भविष्य के लिए साथ आना मुश्किल नहीं है, यह केवल इच्छाशक्ति की बात है।

राज ठाकरे के इस बयान और अब उद्धव ठाकरे की ओर से आए हालिया संकेतों ने राजनीतिक हलकों में संभावित गठबंधन की चर्चाओं को एक बार फिर से गरमा दिया है। अगर दोनों नेताओं की पार्टियां एक मंच पर आती हैं, तो महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा सियासी समीकरण बन सकता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.