गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शांतिकुंज से उत्तर प्रदेश के 32 जनपदों के लिए ज्योति कलश रथ रवाना, जन जागरण के लिए UP की धरती पर पहुँचेगा अखंड दीप का संदेश

शेयर करें !
posted on : जून 6, 2025 5:24 अपराह्न
हरिद्वार (चंद्रप्रकाश बहुगुणा): परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही ज्योति कलश रथ यात्रा की श्रृंखला में आज शांतिकुंज से उत्तर प्रदेश के ३२ जनपदों हेतु दो रथों को रवाना किया गया। यह यात्रा देशभर में आध्यात्मिक चेतना, संस्कृति संवर्धन एवं युग निर्माण का संदेश लेकर घर-घर पहुँचेगी। इन रथों को देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी तथा शांतिकुंज के व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी एवं श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने कहा कि यह रथयात्रा श्रद्धालुओं में आत्मिक जागृति, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करेगी। वंदनीया माताजी के जीवनदर्शन और अखंड दीपक की प्रेरणा को जन-जन तक पहुँचाना इस अभियान का उद्देश्य है।
इन रथों में से एक आंवलखेड़ा (आगरा) जोन के 16 जिलों में भ्रमण करेगा, जबकि दूसरा मुरादाबाद-बिजनौर जोन के 16 जनपदों में व्यापक जनजागरण करेगा। ये रथ गाँव-गाँव, नगर-नगर जाकर परम वंदनीया माताजी के जीवन-संदेश, सिद्ध अखंड दीप की आभा तथा पवित्रता, सद्भावना व दिव्यता की प्रेरणा लेकर जनमानस से सीधे संवाद करेंगे। इससे पूर्व भारत के गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण भारत, बिहार, झारखंड आदि सहित कनाडा सहित अनेक देशों में यह अभियान अत्यंत प्रभावशाली ढंग से चलाया जा रहा है। ज्योति कलश रथ यात्रा माताजी की जन्मशताब्दी और अखंड दीपक की स्थापना की शताब्दी वर्ष को लक्ष्य बनाकर देश विदेश में नवचेतना का संचार कर रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ एवं साधना का सर्वोत्तम मार्ग
  • एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक शिक्षा उत्तर क्षेत्र निर्वाचित हुए श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गर्ग
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरा करने के दिए निर्देश
  • भारत-नेपाल संस्कृत अनुसंधान सहयोग को नई दिशा, उत्तराखंड ने संभाली अग्रणी भूमिका, नई दिल्ली में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ. सुरेन्द्र थापा से संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार की मुलाकात
  • विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखण्ड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर बढ़ेगा सहयोग, नई दिल्ली में इंडोनेशिया के कार्यवाहक राजदूत से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, नीलकंठ यात्रा मार्ग पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब तैनात
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दक्ष शिक्षक ही भविष्य की मजबूत नींव – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.