रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अवीवा इंडिया ने जारी किए वित्त वर्ष 2024-25 के मजबूत नतीजे, सतत विकास पर रहा फोकस

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2025 12:50 पूर्वाह्न

 

देहरादून: अवीवा इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। इन नतीजों से कंपनी की निरंतर प्रगति और सतत विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। बीता वित्त वर्ष केवल आंकड़ों पर निर्भर रहने का नहीं, बल्कि स्थिर और मजबूत पकड़ बनाने का साल था। कंपनी का हर फैसला विशेष उद्देश्य से लिया गया और हर परिणाम लॉन्ग टर्म वैल्यू (लंबी अवधि में बेहतर मूल्य) के अनुरूप था। वित्त वर्ष 2023-24 में तैयार की गई नींव पर आगे बढ़ते हुए अवीवा ने स्मार्टर प्रोडक्ट्स, बेहतर एक्जीक्यूशन और पूरे भारत में ग्राहकों के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से अपने मूलभूत सिद्धांतों को मजबूत किया।

वैसे तो कंपनी का ग्रॉस रिटेन प्रीमियम 1307 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा, लेकिन अवीवा ने डिस्ट्रीब्यूशन आधारित मॉडल से ज्यादा प्रोडक्ट-ड्रिवेन एवं कस्टमर सेंट्रिक अप्रोच की ओर कदम बढ़ाया है, जिसमें परसिस्टेंसी, प्रिवेंशन-लेड ग्रोथ और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को ध्यान में रखा जाता है। यह बदलाव कंपनी के बेहतर होते क्लेम सेटलमेंट एक्सपीरियंस, प्रत्येक 10,000 पॉलिसी पर शिकायतों की कम होती संख्या और हेल्थ एवं वेलनेस की दिशा में विभिन्न पहल के बढ़ते प्रभाव से भी दिखाई देता है।
अवीवा इंडिया ने 30 दिन के भीतर 100 प्रतिशत क्लेम सेटलमेंट के साथ बेस्ट टर्नअराउंड टाइम के मामले में भी सर्वश्रेष्ठ में जगह बनाई है। क्लेम की 99.25 प्रतिशत राशि के पेमेंट के साथ हम इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। कंपनी ने प्रत्येक 10,000 पॉलिसी पर शिकायतों की संख्या को भी कम करने में सफलता पाई है। वित्त वर्ष 2023-24 में ऐसी शिकायतें 20 थीं, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 16 पर आ गईं। यह सर्विस डिलीवरी और क्लेम एक्सपीरियंस के मामले में प्रगति को दर्शाता है।

अपनी ऑफरिंग्स में वेलनेस को इंटीग्रेट करते हुए अवीवा लाइफ इंश्योरेंस को नए सिरे से परिभाषित कर रही है। फिजिकल फिटनेस, मेंटल वेल-बीइंग, प्रोएक्टिव हेल्थ चेक, न्यूट्रिशन और फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर फोकस करते हुए अवीवा होलिस्टिक लिविंग को बढ़ावा देती है। सिग्नेचर 3डी टर्म प्लान – प्लेटिनम के साथ दिए जाने वाले कंपनी के प्रिवेंटिव वेलनेस पैकेज में एक वेलनेस किट दी जाती है, जिसमें स्मार्टवाच, स्मार्ट स्केल, बीपी मॉनीटर, एआई संचालित न्यूट्रिशन कंसल्ट और जेनेटिक टेस्टिंग की सुविधा मिलती है, जिससे ग्राहक अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखने में सक्षम होते हैं।

कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,735 करोड़ रुपये हो गया है, जो निवेशकों के भरोसे और बेहतर फंड परफॉर्मेंस का संकेत है। हालांकि जो बात सबसे खास है, वह ग्रोथ से नहीं बल्कि इसकी सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी है।
13वें महीने का परसिस्टेंसी रेट वित्त वर्ष 2024-25 में सुधरकर 73 प्रतिशत हो गया। यह लंबी अवधि में ग्राहकों के भरोसे का इंडिकेटर होता है। बेहतर परसिस्टेंसी रेट ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध और शॉर्ट-टर्म विन के बजाय बेहतर वैल्यू देने पर कंपनी के फोकस का नतीजा है।

कंपनी का प्रॉफिट 107.52 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 89.66 करोड़ रुपये रहा था। सॉल्वेंसी रेश्यो भी सुधरकर 193 प्रतिशत रहा। ये दोनों ही आंकड़े स्वस्थ एवं स्थिर वित्तीय आधार का संकेत हैं। कंपनी की नेटवर्थ 14 प्रतिशत बढ़ गई, जिससे अवीवा को इनोवेशन एवं भविष्य की तैयारियों में निवेश का ज्यादा मौका मिला।

वित्त वर्ष 2024-25 में वित्तीय उपलब्धियों और कारोबारी प्रदर्शन को लेकर एमडी एवं सीईओ असित रथ ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024-25 सार्थक प्रगति और स्पष्ट उद्देश्यों का वर्ष रहा है। हमने ग्राहकों की जरूरतों को लेकर अपना फोकस बढ़ाया है, दृढ़ता के साथ इनोवेशन को अपनाया है और सभी हितधारकों को बेहतर मूल्य प्रदान किया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की बढ़ती हिस्सेदारी, बेहतर ऑपरेशनल रेश्यो और इनोवेशन आधारित अप्रोच ने हमें भविष्य के लिए अच्छी स्थिति में खड़ा किया है। आगे के सफर में हम उस स्थिति को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं, जहां इंश्योरेंस ज्यादा इन्क्लूसिव, रिलिवेंट और प्रत्येक भारतीय की पहुंच में होगा। जीवन के अलग-अलग पड़ाव एवं स्वास्थ्य की स्थितियों को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार हमारे आगामी प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के साथ हम लोगों के जीवन में इंश्योरेंस की भूमिका को नए सिरे से परिभाषित करने को तैयार हैं। इनमें कम दाम वाले प्रोडक्ट्स भी होंगे। इस विजन के तहत प्रिवेंटिव वेलनेस पैकेज जैसी हमारी हेल्थ एवं वेलनेस पहल ग्राहकों को अपने स्वास्थ्य की बेहतर जिम्मेदारी लेने में सशक्त बना रही है और इंश्योरेंस को केवल प्रिवेंशन के बजाय प्रोएक्टिव लिविंग के एक तरीके के रूप में भी स्थापित कर रही है।’

आगे का सफर और भी रोमांचक है। ब्रांड को लेकर एक नई अवधारणा सामने आ रही है – एक ऐसा ब्रांड जो वेलनेस को फाइनेंशियल सिक्योरिटी का अहम हिस्सा बनाता है। अवीवा के आगामी प्रोडक्ट लॉन्च केवल शेल्फ अपील के लिए नहीं, बल्कि रोजाना की जिंदगी को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जो किफायती, सुगम और भारत के करोड़ों लोगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप होंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कृष्णमोहन जोशी समेत सात युवाओं की स्मृति में पोखड़ा में पौधरोपण, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
  • मुख्यमंत्री की पहल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण, ऋण और आजीविका का सहारा
  • नशे के खिलाफ दौड़ : एमकेवीएन की लेट्स रन मैराथन में 438 धावकों ने लगाई दौड़, छोटी धाविका नैंसी बनी आकर्षण का केंद्र
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शशिधर भट्ट स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
  • खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण का शिलान्यास
  • छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
  • चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल 
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
  • भाजपा-कांग्रेस की जंग में तीसरा कोण, यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा बन सकते हैं किंगमेकर
  • सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग करने वालों पर श्रीनगर पुलिस का शिकंजा, 15 हिरासत में
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.