शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

इस विधायक की विधायकी खत्म, सीट घोषित हुई रिक्त, छुट्टी के दिन खुला सचिवालय

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2025 5:54 अपराह्न

लखनऊ : हेट स्पीच केस में दोषी ठहराए जाने के बाद मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी समाप्त कर दी गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार को उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया। इस फैसले की सूचना चुनाव आयोग को भी भेज दी गई है। खास बात यह रही कि इसके लिए रविवार जैसे अवकाश के दिन भी सचिवालय खोला गया, जिससे यह साफ है कि अब मऊ सदर सीट पर संभावित उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

यह कार्रवाई उस मामले के फैसले के बाद की गई, जिसमें अब्बास अंसारी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और हेट स्पीच देने का आरोप था। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। 3 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अब्बास अंसारी ने नगर के पहाड़पुर मैदान में आयोजित जनसभा में मऊ प्रशासन को चुनाव के बाद ‘हिसाब-किताब करने’ और ‘सबक सिखाने’ की खुले मंच से धमकी दी थी। इस बयान को आधार बनाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने शनिवार को अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया और उन्हें दो साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने उनके साथी मंसूर अंसारी को भी धारा 120बी भादवि के तहत छह महीने की सजा और एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अब इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों की निगाहें मऊ सदर सीट पर संभावित उपचुनाव पर टिक गई हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का कड़ा संदेश : नियमों से समझौता नहीं, जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील, विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.