मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारी बारिश का कहर : बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, यहां फंसे 1500 पर्यटक

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2025 3:38 अपराह्न
इंफाल : भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बीते 48 घंटों से मूसलधार बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 3802 लोग प्रभावित हुए हैं और 883 घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। राजधानी इंफाल समेत इंफाल पूर्वी जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। खुरई, हिगांग और चेकोन जैसे क्षेत्रों में नदियों के उफान के कारण तटबंध टूट गए हैं, जिससे स्थिति और विकराल हो गई है।

हालात को संभालने के लिए सेना और असम राइफल्स की टीमों को लगाया गया है, जिन्होंने अब तक इंफाल ईस्ट से 8000 लोगों को सुरक्षित निकाला है। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर मुख्य सचिव पीके सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया। कांगला नोंगपोक थोंग, लैरिक्येंगबाम लेइकाई और सिंगजामेई ब्रिज जैसे क्षेत्रों में उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति को देखा।

havey rainfall in manipur and sikkim

प्रशासन के मुताबिक, राज्य के 3275 गांवों या इलाकों में बाढ़ और बारिश का असर हुआ है। अब तक 12 भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई हैं, 64 जानवरों की मौत हुई है और 2 लोग घायल हुए हैं। खासतौर पर चेकोन क्षेत्र में इंफाल नदी के उफान के चलते ऑल इंडिया रेडियो इंफाल और जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (JNIMS) जैसे अहम संस्थानों के परिसर भी जलभराव की चपेट में हैं।

उधर, उत्तरी सिक्किम में भी भूस्खलन और मूसलधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मुख्य सड़कों के बंद हो जाने से करीब 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। गुरुवार को मंगन जिले के लाचेन-लाचुंग हाईवे पर मुनसिथांग के पास एक वाहन 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत और 2 अन्य घायल हो गए। इस हादसे में 8 पर्यटक लापता हैं और भारी बारिश के कारण राहत अभियान में बाधा आ रही है। मणिपुर और सिक्किम, दोनों ही राज्यों में प्रशासन हालात से निपटने में जुटा है, लेकिन लगातार बारिश और भू-स्खलन राहत कार्यों में बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लगातार बारिश से हरिद्वार अलर्ट मोड पर, डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए त्वरित राहत एवं बचाव के निर्देश
  • REAP परियोजना से बदली चैतादेवी की तकदीर, पोल्ट्री फार्मिंग से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • डीएम गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग पेयजल योजना का किया निरीक्षण, व्यक्तिगत जल कनेक्शन कार्य में तेजी के निर्देश
  • स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारी बारिश के चलते दो दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता
  • मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड बेहाल: यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, दो कांवड़िए घायल, टिहरी की नौ सड़कें बंद
  • चंबा में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
  • पौड़ी गढ़वाल : आंगनबाड़ी केंद्र सपलोड़ी में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति किया जागरुक
  • यमकेश्वर में बीन नदी पर 150 मीटर डबल लेन सेतु निर्माण तेज, जल्द मिलेगी सुरक्षित आवाजाही की सौगात
  • देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.