शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चुनाव व्यवस्था में हो सकता है बड़ा बदलाव, जनता चुनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख!

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2025 3:28 अपराह्न

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की पंचायत चुनाव व्यवस्था में एक ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी की जा रही है। प्रदेश सरकार अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव भी सांसदों और विधायकों की तरह सीधे जनता से करवाने पर मंथन कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव को लेकर राज्य सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को आधिकारिक प्रस्ताव भेज सकती है। अगर केंद्र से हरी झंडी मिल गई, तो आगामी पंचायत चुनावों से यह नई व्यवस्था लागू हो सकती है।

ओम प्रकाश राजभर ने की पुष्टि

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इस दिशा में उठते कदमों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने यह सुझाव दिया कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव सीधे जनता से कराया जाए। राजभर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे अधिकारियों को निर्देश दें कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाए, ताकि समय रहते इसकी कानूनी और प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा सके।

मुख्यमंत्री की मिली सहमति

राजभर के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव से सैद्धांतिक सहमति जताई है और जल्द प्रस्ताव केंद्र को भेजने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में ही वह इस व्यवस्था के पक्षधर थे।

केंद्रीय गृह मंत्री से भी हुई थी चर्चा

ओम प्रकाश राजभर ने जानकारी दी कि पिछले महीने दिल्ली में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी। उस समय अमित शाह ने भी इस सुझाव पर सहमति जताई थी, और राज्य सरकार से प्रस्ताव भिजवाने का सुझाव दिया था।

इस क्रम में ही राजभर ने अब मुख्यमंत्री से मिलकर इस प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस अहम मुलाकात में उनके पुत्र और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर भी उपस्थित थे।

क्या बदलेगा इस व्यवस्था से?

  • जनता सीधे वोट देकर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनेगी।

  • स्थानीय स्तर पर राजनीतिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ सकती है।

  • दलगत राजनीति के बजाय जनभावना को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का कड़ा संदेश : नियमों से समझौता नहीं, जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील, विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.