शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

SP सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय, यहां होगी शादी

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2025 3:25 अपराह्न

लखनऊ/वाराणसी:  उत्तर प्रदेश की राजनीति और भारतीय क्रिकेट के गलियारों में इन दिनों एक नई चर्चा ने हलचल मचा दी है। समाजवादी पार्टी (SP) की युवा सांसद प्रिया सरोज, जो कि जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से निर्वाचित हैं, अब राजनीति से आगे बढ़कर निजी जीवन में एक नया मोड़ लेने जा रही हैं। उनका रिश्ता भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह से तय हो गया है।

रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में

सूत्रों के अनुसार, प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई (रिंग सेरेमनी) आगामी 8 जून को लखनऊ के एक भव्य होटल में आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम सीमित मेहमानों के बीच पारिवारिक माहौल में सम्पन्न होगा, लेकिन सियासत और क्रिकेट के कई नामचीन चेहरे इसमें शिरकत कर सकते हैं।

18 नवंबर को वाराणसी में शादी

शादी की तारीख भी तय हो गई है। दोनों का विवाह 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और खबर है कि यह शादी एक राजसी अंदाज़ में होगी, जिसमें देश भर की तमाम बड़ी हस्तियां शरीक होंगी।

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के हार्ड-हिटर बल्लेबाज़ माने जाते हैं। उन्होंने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है। उनका संघर्षों से भरा जीवन, मैदान पर दमदार मौजूदगी और विनम्र व्यक्तित्व उन्हें युवाओं का चहेता बनाता है।

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की एक युवा, तेज़तर्रार और संघर्षशील सांसद हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने मछलीशहर सीट से जीत दर्ज कर सियासी हलकों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। प्रिया समाजसेवा और महिला अधिकारों के मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं।

सितारों से सजेगा विवाह समारोह

इस हाई प्रोफाइल शादी में फिल्म जगत, राजनीति, क्रिकेट और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
  • पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
  • निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
  • पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
  • दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
  • नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
  • गांव में मुर्गीपालन से संवर रही 12 महिलाओं की जिंदगी, भराड़ी देवी समूह ने स्वरोजगार से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
  • कोटद्वार : PG कॉलेज में She for STEM कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
  • नशाखोरी व छेड़छाड़ पर पुलिस सख्त, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, ड्रोन से नजर
  • महिलाओं सीख रहे सिलाई का हुनर, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.