शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धोखाधडी कर मोबाइल बेच रहे आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2025 3:16 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में मोबाइल धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर 14 नकली मोबाइल फोन और फर्जी बिल बरामद किए है। बताते चलें कि बदरीनाथ धाम में पिछले कुछ दिनों से एक बड़ा मोबाइल फोन धोखाधड़ी गिरोह काम कर रहा था। गिरोह के सक्रिय होने की भनक लगते ही बदरीनाथ पुलिस के कान खड़े हो गए। बदरीनाथ पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के रहने वाले छह आरोपियों को धर दबोचा है। इनके पास से 14 नकली मोबाइल फोन तथा फर्जी बिल बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि आरोपी लोगों को अपनी मजबूरी बताकर नकली या छेड़छाड़ किए हुए मोबाइल फोन ऊंचे दामों में बेचते थे।

बदरीनाथ कोतवाली थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि यह मामला  तब सामने आया जब माणागांव निवासी शशांक बिष्ट ने थाना बदरीनाथ धाम में एक लिखित तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि 27 मई को एक व्यक्ति ने उन्हें अपनी मजबूरी बताते हुए एक ओप्पो मोबाइल फोन 11 हजार रूपये में बेचा था और इसका बिल भी दिया था। अगले दिन फोन चलाने में दिक्कत होने पर जब फोन चेक किया गया तो पाया गया कि फोन का आईएमईआई नंबर और कंपनी फोन पर अंकित जानकारी से अलग थी। इस प्रकार उनके साथ धोखाधड़ी की गई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने थानाध्यक्ष को तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने त्वरित और कुशल खोजबीन करते हुए धोखाधड़ी के गिरोह का पता लगाया। इसके तहत गहन छानबीन के बाद आईएसबीटी बदरीनाथ क्षेत्र से छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जय सिंह पंवार, आकाश पंवार, करन पंवार, सनी पंवार, विकास पंवार तथा रामू मोहन के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बोरगांव के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे दिल्ली के करोलबाग स्थित गफ्फार मार्केट में फेरी वालों से अलग-अलग कंपनियों के पुराने या कम गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन बहुत सस्ते दामों में खरीदते रहे है। इसके बाद इन फोन के फर्जी बिल बनाते और इन पर ज्यादा कीमत अंकित करते थे। दूर-दराज के क्षेत्रों, खासकर धार्मिक स्थलों या पर्यटन स्थलों पर जाकर लोगों को अपनी झूठी मजबूरी बता कर वे इस काम को अंजाम देते थे। वे लोगों से यहां तक कह जाते थे कि उनकी जेब कट गई है, पर्स खो गया है, या साथी बिछड़ गए हैं। इस बहाने वे लोगों से कम दामों में (वास्तविक बिल के सापेक्ष, लेकिन खरीद मूल्य से अधिक) इन फोनों को बेच देते थे। इस तरह वे लोगों को चूना लगाकर काफी मुनाफा कमा रहे थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बदरीनाथ पुलिस ने इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय इस तरह के ठग गिरोह का फर्दाफाश होने पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के अन्य ठगी के मामलों में शामिल होने के संबंध में भी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होने आम लोगों से किसी अनजान व्यक्ति से मजबूरी का बहाना बताकर या किसी भी तरह की आकर्षक पेशकश पर कोई सामान न खरीदने की अपील की है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.