शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में ठोस कदम, राज्यांश भुगतान और सेवानिवृत्ति लाभ सुनिश्चित

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2025 2:51 अपराह्न

देहरादून। प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं उनके संगठनों की मांगों/समस्याओं तथा विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।

मंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों पर बिन्दुवार चर्चा की गई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यक़ित्रयों द्वारा मानदेय वृद्धि की मांग पर मंत्री ने कहा कि उक्त के सम्बन्ध में भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है तथा भारत सरकार के निर्णय के अनुसार ही उक्त पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी से सुपरवाईजर पर प्रतिवर्ष भर्ती प्रक्रिया को गतिमान रखने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में सहायिकाओं को वरीयता देने सम्बन्धी शासनादेश पूर्व में जारी किया जा चुका है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों द्वारा प्रायः यह शिकायत आती रहती हैं कि उन्हें अन्य विभागों जैसे पंचायतीराज विभाग, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीएलओ तथा जनगणना जैसे कार्यों के लिए अधिकारियों द्वारा निर्देश दिये जाते हैं जिस कारण उनके स्वयं के विभागीय कार्य प्रभावित होते हैं, इस सम्बन्ध में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना सुनिश्चित करे तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी बहनों को यात्रा भत्ता, रहने तथा भोजन की व्यवस्था के समुचित परीक्षण के बाद ही सम्बन्धित विभाग को उक्त के सम्बन्ध में अनुमति प्रदान करें। मंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों के फोन रिचार्ज के लम्बित भुगतान को शीघ्र करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कल्याण कोष के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अंशदान 100 रू0 तथा विभाग द्वारा भी 100 रू0 का अंशदान दिया जाता है जिस पर सन् 2026 से सेवानिवृत हो रही बहनों को इसका लाभ मिलेगा तथा आने वाले समय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पेंशन स्कीम पर भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समय पर मानदेय नहीं आने की शिकायत के सम्बन्ध में कहा कि विभाग द्वारा माह अप्रैल 2025 तक का राज्यांश का भुगतान किया जा चुका है जबकि केन्द्र से बजट प्राप्त होने के पश्चात केन्द्रांश का भुगतान भी विभाग द्वारा शीघ्र कर दिया जायेगा। मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवानिवृति की तिथि को अनिवार्य रूप से कल्याण कोष की धनराशि का एकमुश्त भुगतान के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सेवानिवृत होने वाली बहनों का डाटा एक माह पूर्व ही तैयार कर लिया जाय तथा उन्हेें सेवानिवृति की तिथि को अनिवार्य रूप से एकमुश्त भुगतान करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर निदेशक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशान्त आर्या तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.