गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टर मरीजों की सेहत का हाल जानने चॉपर से पहुंचे कर्णप्रयाग, कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 1585 मरीजों ने उठाया लाभ

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2025 11:01 अपराह्न
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टर मरीजों की सेहत का हाल जानने चॉपर से पहुंचे कर्णप्रयाग 
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1585 मरीजों ने उठाया लाभ
  • कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कर्णप्रयाग वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी
  • श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग में आयोजित हुआ विशाल शिविर 
  • मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल व अति विशिष्ट अतिथि विधायक थराली भूपाल राम टमटा ने किया शिविर का शुभारंभ
  • विशिष्ट अतिथि गणेश शाह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग, विशिष्ट अतिथि सुखबीर सिंह रौतेला, अध्यक्ष नगरपंचायत नन्दानगर, विशिष्ट अतिथि पृथवी सिंह रौतेला, अध्यक्ष नगरपंचायत, नन्दप्रयाग, विशिष्ट अतिथि प्रकाश थपलियाल पूर्व संयुक्त सचिव, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार ने की मेडिकल टीम की हौंसलाफजाई
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से कर्णप्रयाग में विशाल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। चमोली जनपद के दूूरस्थ क्षेत्र में डाॅक्टरों को कैंप स्थल पर पहुंचाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन, देहरादून ने चॉपर की व्यवस्था की। स्थानीय निवासियों ने अस्पताल प्रबन्धन की इस पहल का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के दूरस्थ क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है, ऐसे में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन की ऐसी दूरदर्शी सोच सराहनीय है। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग, जयकंडी, चमोली में गुरुवार को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 1585 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में कर्णप्रयाग के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। 
15 मई 2025 गुरुवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल   विशिष्ट अतिथि पृथवी सिंह रौतेला, अध्यक्ष नगरपंचायत, नन्दप्रयाग, विशिष्ट अतिथि प्रकाश थपलियाल पूर्व संयुक्त सचिव, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। 
मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून को पहाड़ व मैदान के मरीजों की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आमजन को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने कर्णप्रयाग क्षेत्र में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया। इसके लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल प्रबन्धन से आग्रह किया कि भविष्य में भी कर्णप्रयाग में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने कई ऐसे उदाहरण पेश किए जिसमें कैंसर जागरूकता होने पर कई मरीजों को कैंसर की प्रथम स्टेज पर ही डायग्नोसिस हो गया और मरीज की जान बचाई गई। उन्होंने आहवाहन किया कि आप सभी अपने आस पास इस बात की जानकारी दें कि यदि किसी भी व्यक्ति में कैंसर का कोई लक्षण दिखाई दे तो वह कैंसर विशेषज्ञ से तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्षण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवं रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक बुद्धि बल्लभ डोभाल, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग, सुमन कुमार, संदीप सिंह, सुरेन्द्र जोशी, संगीता पंवार, ऋतु मैठाणी, नीलिमा पैलु, सोनाली बिष्ट, सोनाली बहुगुणा, गम्भीर सिंह, अनूप कुमार, किशन सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।  
शिविर में कैसर विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार गर्ग, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. प्रांजल जोशी, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग गुप्ता, आईवीएफ एवं स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ आयुष्मा पुरी, सर्जरी विभाग से डाॅ अनुराग बिजल्वाण, मेडिसिन विभाग से डॉ जसकरण बजाड एवं डाॅ राहिल अनवर शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मोहम्मद शाबान, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषभ डोगरा, नेत्र रोग विभाग से डॉ श्रीयांशी, मनोरोग विभाग से डॉ तानिय गर्ग, हड्डी रोग विभाग से डॉ मोहम्मद शिफा, दंत रोग विभाग से डॉ सरीता अनेजा, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ रविन्द्र सिंह ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जांच, ब्लड शुगर जांच एवं ब्लड प्रैशर जांच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, दिनेश रतूड़ी, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विधायक के द्वारा विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया गया तथा संगीत कक्ष हेतु तीन लाख रुपए देने की घोषणा की गयी।

 

1 of 11
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने किया नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार, जिले के 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र, एक्सरे – अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
  • ठंड से राहत : डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई, रुड़की ने मनया 80वाँ स्थापना दिवस
  • MDDA क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगभग 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण व अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की आम जनता से अपील 
  • डीएम व एसएसपी ने मृतक पत्रकार आश्रितों को किए आर्थिक सहायता के चैक वितरित
  • डालनवाला गोलीकाण्ड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश, कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश, जवाबदेही होगी तय
  • नार्कोटिक दवाओं के अभिलेख न देने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
  • औषधि विभाग की नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, हरिद्वार में QRT गठित कर सघन छापेमारी
  • हरिद्वार–लक्सर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.