शनिवार, मई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2025 5:55 अपराह्न

उत्तरकाशी : पशु क्रूरता निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक आज उत्तराखंड गौसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अणथवाल की अध्यक्षता में विकास भवन में संपन्न हुई। बैठक में पिछली त्रैमासिक बैठक में लिए गए निर्णयों और कार्यान्वित गतिविधियों पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा पशु क्रूरता के मामलों को कम करने और पशु कल्याण को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अणथवाल ने पशु कल्याण संगठनों, स्थानीय निकाय प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पशु क्रूरता के मामलों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित पशुओं पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा करते हुए स्थापित गौशालाओं के विस्तारीकरण की आवश्यकता पर प्रस्ताव बनाने और जहां गौशाला नहीं हैं वहां भूमि की उपलब्धता को देखकर गौशाला निर्माण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु टैगिंग में शेष बचे सभी पशुओं पर टैगिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा रात्रि के समय में पशुओं को दुर्घटना से बचाव हेतु रेडियम कॉलर को प्रभावी रूप से कार्रवाई को अमल में लाने हेतु निर्देशित किया।

आगामी तिमाही के लिए समिति की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा तथा विशिष्ट लक्ष्यों और समय-सीमाओं का निर्धारण किया गया तथा पशु कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने और जिले में पशु क्रूरता को समाप्त करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समिति पशुओं के अधिकारों की रक्षा और उनके प्रति मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके अलावा नई गौशाला शुरू करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक स्थान की पहचान करने तथा नगर पालिकाओं को भी अति शीघ्र एनिमल लिफ्टिंग वाहन खरीद हेतु प्रस्ताव शहरी विकास निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए.पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाकर स्कूलों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में कार्यशालाओं, नुक्कड़ नाटकों और प्रचार प्रसार के माध्यम से संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिले में पशु क्रूरता से संबंधित वर्तमान चुनौतियों और विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करके उन पर विशेष ध्यान दिए जाने को कहा। इसमें निराश्रित पशुओं की देखभाल, पशु परिवहन के दौरान क्रूरता और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अश्वनी शर्मा,उपाध्यक्ष पशु क्रूरता निवारण समिति , मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एचएस बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, सेवानिवृत मेजर आर एस जमनाल, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी, सहित अनेक गौसेवा संगठन के पदाधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारीगण उपस्तिथि रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी, भीमताल – नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • ग्रीन कुंभ की ओर बढ़ता हरिद्वार, मेलाधिकारी सोनिका ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने रुद्रपुर में आवास, ट्रांसपोर्ट नगर और कॉमर्शियल हब परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कहा – बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित
  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की सक्रियता से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल
  • भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग को पौड़ी पुलिस ने किया बेनकाब
  • शिक्षकों की हुंकार, 8 जून को सचिवालय घेराव का ऐलान
  • उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.