सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भीषण हादसा : 13 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन मनाकर लौट रहा था परिवार

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2025 1:35 पूर्वाह्न

रायपुर : विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर तब हुआ, जब एक माजदा वाहन में सवार लोग एक बच्चों के जन्मोत्सव समारोह से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन खरोरा क्षेत्र में पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 13 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह का एक शिशु शामिल हैं।

हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाता है।

रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि ये लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, रायपुर ले जाया गया। हादसा उस समय हुआ जब लोग चौथिया छट्टी समारोह से लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सरगांव के पास ट्रक और माजदा वाहन की टक्कर हो गई।

रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई और 11 लोग घायल हैं। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बेहद भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी
  • उत्तराखंड : नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक, बड़ी संख्या में आवेदन लंबित, उपभोक्ता परेशान
  • बिहार बंद हिंसा : सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
  • जंतर-मंतर आंदोलन से राष्ट्रीय पहचान तक, जानें कौन हैं उत्तराखंड की छात्र नेता नेहा बोरा
  • कांवड़ यात्रा : दून शहर में नहीं घुसेंगे कांवड़ियों के वाहन, जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष प्लान लागू
  • शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 2 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद, उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • गढ़वाल मंडल के 69 विशेष शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर डीएम गौरव कुमार सख्त, संतुष्टिपूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.