रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की जिले के लिए मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के संबंध में की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 7, 2025 2:10 अपराह्न

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले के लिए मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के संबंध में की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली और विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पर्यटन और ग्राम्य विकास आदि महत्वपूर्ण विभागों की घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से घोषणा से संबंधित कार्यों की भौतिक और वित्तीय पहलुओं पर अद्यतन जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री द्वारा घोषित जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिले की तीनो विधानसभाओं में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में से पूर्ण, अपूर्ण,गतिमान और लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देकर उन्हें ससमय पर पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग पर जोर दिया ताकि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास योजनाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनता के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और प्रशासन इन घोषणाओं को अक्षरशः लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया ताकि जिले के विकास लक्ष्यों को समय पर प्राप्त किया जा सके।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी, जिला पंचायती राज अधिकारी केसी बहुगुणा, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, अधिशासी अभियंता लोनिवि रजनीश सैनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन सिंघल, अधिशासी अभियंता प्राधिकरण विनीत रस्तोगी, सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से भी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व में शांति, स्वास्थ्य और संतुलन का मार्ग है योग – राज्यपाल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश
  • टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, एसीएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, उपजिला चिकित्सालय में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण
  • बहादराबाद में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला उजागर, DPRO ने आरोपियों पर एफआईआर के दिए निर्देश
  • जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट
  • अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारम्भ, कहा – किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 15 प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.