गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही खुले पंच बदरी में एक भविष्य बदरी धाम के कपाट

शेयर करें !
posted on : मई 4, 2025 6:22 अपराह्न

ग्रामीणों ने गेहूं, जौ की बालियां अर्पित कर की सुख,  समृद्धि की कामना

गोपेश्वर (चमोली)। चारधामों में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही रविवार को पंच बद्री में एक भविष्य बदरी के कपाट भी पूजा विधान के साथ छह माह के लिए खोल दिए गये है।  भविष्य बदरी के मुख्य पुजारी संजय डिमरी की अगुवाई में चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकास खंड के सुभाई गांव में ग्रामीणों की मौजूदगी में कपाट खोले गये। इस अवसर पर सुभाई भविष्य बदरी गांव के ग्रामीणों ने भगवान श्री भविष्य बदरी को वैशाख मास की फसल गेहूं और जौ की बालियां अर्पित की।

गौरतलब है कि ज्योतिर्मठ के सुभाई गांव में स्थित आदिगुरु शंकराचार्य की ओर से स्थापित भविष्य बदरी मंदिर के कपाट भी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मुहूर्त पर खोले जाते हैं और बदरी विशाल के कपाट बंद होने की तिथि पर ही यहां के श्री कपाट बंद होते है। भविष्य बदरी धाम के मुख्य पुजारी पंडित संजय डिमरी की अगुवाई में रविवार को ब्रह्म मुहुर्त में वेद मंत्रोच्चार के साथ छह माह ग्रीष्मकाल के लिए भगवान श्री भविष्य बदरी धाम के श्री कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मंदिर से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह ने बताया की इस दिन सुभाई गांव में उत्सव का माहौल होता है। ग्रामीण मांगलिक गीतों के साथ अपने-अपने घरों से वैशाख माह के अनाज गेहूं, जौ की हरि बालियों को अपने आराध्य देव श्री हरि विष्णु भगवान को अर्पित करने भगवान श्री भविष्य बदरी मन्दिर पहुंचे और भविष्य बदरी मंदिर के कपाट खुलने के बाद का पहला दिव्य दर्शन करते हैं। श्री हरि नारायण प्रभु को स्थानीय मोटे अनाजों और उत्पादों से बना प्रसाद और हरियाली भी भेंट कर गांव की सुख समृद्धि और खुशहाली की मनौती मांगते हैं। कपाट खुलने के बाद अब श्री भविष्य बदरी धाम की छह माह की नित्य दैनिक पूजाओं का दायित्व भी श्री बदरीनाथ धाम की तरह बीकेटीसी की ओर से पुजारी संजय डिमरी निभाएंगे। उन्होंने बताया की बदरीनाथ धाम की परम्परा की तरह ही सभी अभिषेक पूजा-अर्चना यहां भी संपादित होती है। चारधाम यात्रा पर आने वाले अधिकांश श्रद्धालु इस पंच बदरी धाम में दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित करने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, वर्तमान में ज्योर्तिमठ से सुभाई गांव तक सड़क संपर्क मार्ग दूरस्त होने के कारण अब आसानी से तीर्थ यात्रियों को भविष्य बदरी धाम के दर्शन हो रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.