सोमवार, नवम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

NRLM की डिप्टी सेक्रेटरी मोनिका ने किया बहादराबाद का दौरा, महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2025 10:04 पूर्वाह्न

हरिद्वार : भारत सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की डिप्टी सेक्रेटरी मोनिका ने आज जनपद हरिद्वार के विकासखंड बहादराबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने NRLM एवं ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठन एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) की आजीविका गतिविधियों की जमीनी स्तर पर जाकर जानकारी प्राप्त की।

ग्राम बहादराबाद में महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया गया, जिनमें फूल उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, मशरूम, शहद, सिंघाड़ा, सिरका उत्पादन जैसे उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इन उत्पादों की इकाई लागत, कच्चे माल की उपलब्धता, श्रम लागत, पूंजी निवेश एवं बैंक ऋण से जुड़ी जानकारी जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना तथा समूह की महिलाओं द्वारा साझा की गई।

इस अवसर पर गैर-कृषि आधारित गतिविधियों जैसे ज्वेलरी निर्माण डिजाइनिंग उत्पाद, धूप-अगरबत्ती, जूट व रेशे से बने उत्पादों पर भी डिप्टी सेक्रेटरी ने महिलाओं से विस्तार से जानकारी ली और इन व्यवसायों के विस्तारीकरण (Upscaling) व विकास (Expansion) के लिए आवश्यकताओं का मूल्यांकन (Need Assessment) कर उसे शासन को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

भ्रमण के दौरान डिप्टी सेक्रेटरी ने ग्रोथ सेंटर में संचालित प्रमुख व्यवसाय गतिविधियों जैसे सीएससी सेंटर, सिलाई केंद्र, पैनासोनिक असेंबलिंग यूनिट, प्रसाद निर्माण इकाई, शगुन बेकरी यूनिट एवं कैंटीन आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यह जानकारी प्राप्त की कि इन इकाइयों में महिलाओं ने अपनी कितनी पूंजी लगाई है, किस सरकारी योजना का लाभ लिया गया है, और बैंक ऋण प्राप्त हुआ है या नहीं। बाद में बहादराबाद के विकासखंड सभागार में महिलाओं के साथ बैठक कर उन्होंने उनकी समस्याओं एवं व्यवसाय संचालन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की। बैठक में IPRP, बिजनेस प्रमोटर, A-HELP पशु सखी एवं CLF पदाधिकारियों से भी संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली।

इस अवसर पर भारत सरकार NRLM टीम से राजीव सिंघल, स्टेट NRLM टीम से एसीओ प्रदीप पाण्डेय, दिवाकर, अमित, तथा जिला स्तर से परियोजना निदेशक, डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, डीटीई सूरज रतूड़ी, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ग्रामोत्थान परियोजना एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • केदारताल में लापता आठ लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार की हवाई रेकी
  • क्षेत्र पंचायत निधि फिर शुरू होगी, ब्लॉक प्रमुखों का मानदेय-भत्ता बढ़ाने की तैयारी
  • कर्णप्रयाग में उक्रांद की दस्तक, भाजपा-कांग्रेस के चुनावी समीकरणों में हलचल
  • जिला अस्पताल में रेडक्रॉस ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दुर्गम पहाड़ी से छह मृतकों के शव निकाले, एम्स ऋषिकेश भेजे
  • चमोली कर्मचारी फेडरेशन की नई कार्यकारिणी गठित, भरत कोठियाल बने अध्यक्ष
  • हिमालय की उत्पत्ति और भूगर्भीय हलचलों को धरातल पर समझ रहे विद्यार्थी
  • उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, 6 नवंबर को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर
  • कोटद्वार में ‘शक्ति संगम’ का सफल आयोजन, महिलाओं के हुनर और उद्यमिता को मिला मंच
  • फूलों की घाटी सीजन के लिए बंद, इस साल दर्ज हुआ अब तक का सबसे अधिक पर्यटक आंकड़ा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.