बुधवार, अप्रैल 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम कमेंद्र सिंह ने ऋषिकुल में स्थापित चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 29, 2025 1:17 पूर्वाह्न
  • चार धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन मुस्तैद।
  • चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रदालुओं के पंजीकरण के लिये सभी व्यवस्था की गई है चाक चौबन्द।
  • जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ अतिथि देवो भवः का व्यवहार के दिए निर्देश
हरिद्वार : चार धाम यात्रा को सरल, सुखद, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिये जिला प्रशासन व सम्बंधित विभागो द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है, जिसके लिये चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं के लिये जनपद हरिद्वार के ऋषिकुल मैंदान में पंजीकरण केन्द्र बनाया गया है, जिसका जिलाधिकारी ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पंजीकरण केन्द्र में उपस्थित कार्मिकों को निर्देश दिये है कि सभी कार्मिक अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सवेंदनशीलता एवं तन्मयता के साथ करना सुनिश्चित करें तथा आने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने चार धाम यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों के साथ अपना व्यवहार सौम्य रखें एवं अतिथि देवो भवः के तहत व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबन्द रखा जाये ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और जनपद तथा राज्य में आने वाले श्रद्धालु सुखद यादें लेकर जाये। 
जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने जिलाधिकारी को तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तीथयात्रियों के पंजीकरण के लिये ऋषिकुल मैदान में 20 कॉउटर बनाए गये है, जिसमें महिलाओं, पुरूष, दिव्यांग तथा वरिष्ठ श्रद्वालुओं के लिये अलग-अलग काउण्टर की व्यवस्था की गई है तथा पूछताछ केन्द्र की भी व्यवस्था की गई है। उन्होनें बताया कि श्रद्वालुओं को गर्मी से निजात दिलाने के लिये 40 सिलिंग फैन 12 कूलर 5 स्टैण्ड फैन लगाये गये है। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों के चिकित्सा सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल स्थापित किया गया, भीड़ भीड़ नियन्त्रण, शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। तीर्थयात्रियों के लिये शौचालय सुविधा के लिये 35 सुलभ शौचालय तथा 2 मोबाइल टॉलेट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल के लिये 8 स्टैण्ड पोस्ट और टंकी स्थापित की गई, इसके साथ ही रोशनी के लिये ऋषिकुल में हाई मॉस्क लाईट लगाई गई है ताकि आवश्यकता पड़ने पर रात्रि के समय भी पंजीकरण करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर पंजीकरण हेतु मोबाईल टीमो का भी उपयोग किया जायेगा, जिसके लिए 15 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।  
इस इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस. नौटियाल, तहसीलदार प्रियंका रानी, अभिहीत अधिकारी महिमानन्द जोशी, सहायक नगर आयुक्त रविन्द्र दयाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
  • दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
  • सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
  • उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा
  • कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में झड़पें, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे : रफ्तार का फायदा या बढ़ता खतरा?
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.