कोटद्वार / गढ़वाल : उत्तराखंड विकास पार्टी ने उच्चतम न्यायालय द्वारा पत्रकार राजीव गौड़ को दिए अरेस्ट स्टे पर हर्ष व्यक्त किया है।
उत्तराखण्ड विकास पार्टी के प्रवक्ता सुरेंद्र भारद्वाज द्वारा कहा गया कि खनन माफिया सरकार और जनता और पर्यावरण तीनों को ही नुकसान पहुँचा रहे हैं। ओवर लोड और मानक से ज्यादा खोद कर खनन से खनन माफिया करोड़ों कमा रहे हैं मगर आम इंसान को मौत नसीब हो रही है। 12 जुलाई को दो बच्चों की डेढ़ फुट पानी मे खनन माफियाओं द्वारा किये गए गड्ढे नजर न आने पर मौत हो गई मगर प्रशासन ने उन मौतों को दैवीय आपदा से मौत होने बता दिया। यह बताता है कि खनन माफिया किस कदर अधिकारियों के साथ अवैध खनन में लिप्त हैं।
उविपा प्रवक्ता सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि 30 मई को पत्रकार राजीव गौड़ जब सुखरो नदी में तीन मीटर की जगह आठ आठ मीटर तक के खनन की लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे तब खननकर्ताओ ने उन पर हमला किया और उन पर ही एससी / एसटी एक्ट और 307 जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।




Discussion about this post