सोमवार, जून 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी अधिकारियों को यात्री व्यवस्थाओं को 30 अप्रैल तक व्यवस्थित करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2025 4:44 अपराह्न
चमोली : बद्रीनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों और यात्रा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मास्टर प्लान के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने और धाम के मार्गों से निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। साथ जल संस्थान, ऊर्जा निगम और नगर पंचायत के अधिकारियों को सभी यात्री सुविधाओं को समय से दुरस्त करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते हुए ब्रह्म कपाल, रिवर फ्रंट, आस्था पथ, अराइवल प्लाजा, दर्शन लाइन, पंजीकरण काउंटर, सीवर लाइन निर्माण कार्य के साथ अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वेब कॉस के अधिकारियों को ब्रह्म कपाल से गांधी घाट तक किए जा रहे सुरक्षा कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को नदी के बहाव को सुव्यवस्थित करने के आदेश दिए। ताकि नदी का जल स्तर बढ़ने पर ब्रह्म कपाल में तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इस के साथ ही उन्होंने धाम में यात्री सुविधाओं को लेकर उप जिलाधिकारी से विस्तृत जानकारी ली।
उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि धाम में बिजली, पानी और संचार सुविधा सुचारू कर ली गई है। वहीं धाम पहुंचे  व्यापारियों और अन्य लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन का संयोजन भी शुरू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि धाम सुलभ इंटरनेशनल की ओर से शौचालयों को दुरुस्त करने का कार्य अंतिम चरण में है। शौचालयों को सोमवार तक यात्रियों के उपयोग के तैयार कर लिया जाएगा। बताया गया कि धाम के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण भी तेजी से किया जा रहा है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि नगर सफाई की व्यवस्था को लेकर पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है। साथ ही धाम में क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों का सुधारीकरण किया जा रहा है। जिसका कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। पुलिस की ओर से धाम में थाने का संचालन शुरू कर दिया गया है। पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी बताया कि धाम में किसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। कहा कि शेष व्यवस्थाओं को लेकर तेजी से कार्य करते हुए जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि धाम की सड़क और पैदल मार्गों पर साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिससे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना न करना पड़े। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुशील सैनी ने बताया कि जल आपूर्ति सुचारू करने के साथ किसी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए धाम में टैंकरों की तैनाती की गई है। जिससे यात्रा के दौरान पानी की सुचारू सप्लाई की जा सकेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल सहित यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा; नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील
  • प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, लेखक श्री सम्मान से नवाजे गये
  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज, एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण
  • मौसम अलर्ट के बीच यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, श्रीनगर में बनाए गए सुरक्षित होल्डिंग स्थल
  • गुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार पहुंचे तीन नाबालिग, पुलिस की तत्परता से सुरक्षित लौटे अपने परिवार के पास
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026 का हुआ आगाज, सीमान्त नीति घाटी में दौड़ेगा रोमांच का कारवां
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को दी कई सौगातें
  • उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, भाजपा सरकार में तालमेल की कमी – कुमारी शैलजा
  • ITBP को मिले 133 नए युवा अधिकारी, मसूरी में भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित
  • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.