शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2025 1:08 अपराह्न
  • मंत्री ने किया प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों में प्रतिभाग

पौड़ी : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव एवं विकास कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई नव निर्मित भवनों, प्रयोगशालाओं और पेयजल योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और चौमुखी विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मंत्री व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अलग-अलग कक्षों में जनपद में 01 अप्रैल से वर्तमान तक 6820 छात्रों ने प्रवेश लिया।

मंत्री ने विकासखंड कोट के राजकीय इंटर कॉलेज सबदरखाल में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने खिर्सू ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग करते हुए बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित भी किए। इसके बाद उन्होंने विकासखंड थलीसैंण के राजकीय इंटर कॉलेज हिंवालीधार में प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने हिंवालीधार स्कूल के नव स्वीकृत भवन का शिलान्यास और विज्ञान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रयोगात्मक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष के उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में न केवल शहरी, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँच रही है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है और शेष रिक्त पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा।

इसके बाद मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठोला एवं राजकीय उच्च पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुठकण्डई के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया और कहा कि बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए भवन की स्थिति और आधारभूत संरचना का सशक्त होना आवश्यक है। मंत्री ने कुठकण्डई बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह भवन ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और सामुदायिक कार्यों के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। इसके बाद उन्होंने च्योली-चुणखेत पेयजल योजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह योजना क्षेत्र की दीर्घकालिक पेयजल समस्याओं का समाधान करेगी और सैकड़ों ग्रामीणों को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पंचायत भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.