मंगलवार, अप्रैल 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2025 4:35 अपराह्न
पौड़ी : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव एवं विकास कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई नव निर्मित भवनों, प्रयोगशालाओं और पेयजल योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और चौमुखी विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मंत्री व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
मंत्री ने विकासखंड कोट के राजकीय इंटर कॉलेज सबदरखाल में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने खिर्सू ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग करते हुए बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित भी किए। इसके बाद उन्होंने विकासखंड थलीसैंण के राजकीय इंटर कॉलेज हिंवालीधार में प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने हिंवालीधार स्कूल के नव स्वीकृत भवन का शिलान्यास और विज्ञान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रयोगात्मक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष के उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में न केवल शहरी, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँच रही है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है और शेष रिक्त पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा।
इसके बाद मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठोला एवं राजकीय उच्च पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुठकण्डई के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया और कहा कि बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए भवन की स्थिति और आधारभूत संरचना का सशक्त होना आवश्यक है। मंत्री ने कुठकण्डई बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह भवन ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और सामुदायिक कार्यों के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। इसके बाद उन्होंने च्योली-चुणखेत पेयजल योजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह योजना क्षेत्र की दीर्घकालिक पेयजल समस्याओं का समाधान करेगी और सैकड़ों ग्रामीणों को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पंचायत भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन विष्णुगाड परियोजना पर गतिरोध बरकरार : ग्रामीणों-एनटीपीसी की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, छह दिन से काम ठप
  • प्रभावितों की चेतावनी : पांच दिनों में हो मांग पूरी, नहीं तो एनटीपीसी पर करेंगे तालाबंदी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंच बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
  • अप्रैल में लौटी कड़ाके की सर्दी : बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली में ताज़ा बर्फबारी, तैयारियों पर मौसम की मार
  • मोल्टा गांव के बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामला गरमाया
  • मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक
  • उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ने जंगलराज को भी दे दी मात – राजीव महर्षि
  • बंगाल का चुनावी रण : बनगांव में धुरंधर धामी को सुनने उमड़ा जनसैलाब, बोले – भाजपा आई तो भय और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम!
  • बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो, धामी को सुनने के लिए बनगांव में उमड़ा जनसैलाब, ममता सरकार पर साधा तीखा निशाना
  • शादी-विवाह समारोह में गैस सिलेंडर के लिए ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.