रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकारी ज़मीन पर छेड़छाड़, अपर सचिव से भिड़ गया दरोगा, जुबानी जंग का VIDEO वायरल, ये है मामला …………

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2025 3:02 अपराह्न

देहरादून :  देहरादून में सरकार के गलियारों से सड़क तक जुबानी जंग का एक हाई-वोल्टेज वीडियो सामने आया है। 16 अप्रैल को वित्त विभाग के अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान और झाझरा चौकी के एक दारोगा के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है। मामला सरकारी निर्माण में अवैध हस्तक्षेप और एक विवादित रास्ते को लेकर है।

घटना उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (झाझरा/सेलाकुई) के पास स्थित राज्य स्तरीय अनुसंधान एवं वित्त प्रशिक्षण केंद्र की है, जहां कथित रूप से संस्थान की दीवार गिरा दी गई और तारबाड़ काट दी गई। शिकायत के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर खुद अपर सचिव मौके पर पहुंचे — और यहीं शुरू हुई जुबानी जंग।

दारोगा से हुई उनकी तीखी बहस ने माहौल गरमा दिया। बात इतनी बढ़ी कि सचिवालय से लेकर पुलिस मुख्यालय तक फोन घनघना उठे। सचिव चौहान ने मुख्य सचिव, डीजीपी और वित्त सचिव को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद शासन हरकत में आया, और संबंधित पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

सूत्रों की मानें तो जिन निजी ज़मीन मालिकों की संपत्तियां सरकारी संस्थान से सटी हुई हैं, उन्हें अपने खेत-खलिहानों तक कोई सीधा रास्ता नहीं मिल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि संस्थान के रास्ते को कब्जे में लेने की मंशा से ही दीवार और तारबाड़ को हटाया गया। इससे उनकी जमीन के भाव आसमान छू सकते थे।

लेकिन प्रशासन ने जब सख्ती दिखाई, तो पूरा घटनाक्रम बवाल में बदल गया। अब खबर ये भी है कि झाझरा के उस दारोगा का तबादला किया जा सकता है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड सचिवालय कार्मिकों ने पेश की अनूठी मिसाल, शासकीय जिम्मेदारियों के साथ जनसेवा को बनाया मिशन, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का जाना हाल, फल-जूस व ड्राई फ्रूट्स किए वितरित
  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.