रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अवैध मदरसों पर बड़ा एक्शन, तीन मदरसे सील, अभियान जारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2025 4:21 अपराह्न

हल्द्वानी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। कुमाऊं के प्रमुख शहर हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध मदरसों को सील कर दिया। जांच में इन मदरसों के अवैध रूप से संचालित होने की पुष्टि हुई थी। प्रशासन का यह अभियान अभी भी जारी है, और आगे भी कार्रवाई की संभावना है।

अपर जिलाधिकारी (ADM) विवेक राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मदरसों को सील किया गया। एडीएम विवेक राय ने बताया कि सर्वे और जांच में पाया गया कि ये मदरसे बिना मान्यता के अवैध रूप से चल रहे थे। इसके अलावा, इनके खिलाफ कई गंभीर शिकायतें भी मिली थीं।

जांच में सामने आया कि इन मदरसों में बच्चों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। शौचालयों की कमी, स्वच्छता का अभाव और सुरक्षा के लिए जरूरी सीसीटीवी कैमरे तक नहीं थे। कुछ मदरसे मस्जिदों के अंदर ही संचालित हो रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है। साथ ही, इनके पास मदरसा संचालन की कोई वैध मान्यता भी नहीं थी।

प्रशासन ने इस कार्रवाई को बेहद सावधानी और गंभीरता से अंजाम दिया। गौरतलब है कि 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में एक अवैध मदरसा ध्वस्त करने के दौरान हिंसा भड़क गई थी। उस घटना से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

इस कार्रवाई से बनभूलपुरा और आसपास के इलाकों में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.