शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

 जनसहभागिता से होगा जंगलों का संरक्षण, डीएम आशीष भटगांई ने वनाग्नि नियंत्रण के लिए दिए ठोस निर्देश 

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 9, 2025 7:30 अपराह्न
बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा कि “हमारे जंगल केवल हरियाली नहीं, हमारी सांस्कृतिक और जीवनदायिनी विरासत हैं। इनकी सुरक्षा में जनसहभागिता और प्रशासनिक सतर्कता दोनों जरूरी हैं।” यह बात उन्होंने वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि “हर एक पेड़, हर एक पौधा हमसे सुरक्षा की अपेक्षा करता है।” उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों के आसपास उगी झाड़ियाँ तत्काल साफ कराई जाएं ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने वन विभाग, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मई और जून के महीने विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं, इसलिए वन विभाग को अपने संसाधनों और मानवबल को पूरी तरह तैयार रखना होगा। वन चौकियों पर आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत जनश्रम की भागीदारी से जंगलों की सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने सड़कों के किनारे गिरे हुए पिरूल (सूखी पत्तियाँ) को शीघ्र हटवाने और ज़रूरत के अनुसार पेड़ों की लापिंग करवाने के निर्देश दिए ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। साथ ही फायर लाइन बनाने की प्रक्रिया को तेज़ करने को भी कहा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि “हर आग की घटना को सिर्फ आंकड़ा न मानें, बल्कि इसे हमारे पर्यावरण और जीवन पर हमला समझें और त्वरित कार्रवाई करें।” जल संस्थान को पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने और विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मर बदलने एवं बिजली लाइनों की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा एवं अनिल सिंह रावत, डीडीमओ शिखा सुयाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वे जंगलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, पिरूल या कचरा न जलाएं, और किसी भी आग की घटना की सूचना तुरंत प्रशासन या वन विभाग को दें।
आपकी सतर्कता, हमारे जंगलों की सुरक्षा है।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ मंथन, संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय ज्ञान परम्परा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल
  • हरेला पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • खैर के पेड़ों के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
  • पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत; 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती
  • देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तय, परिसीमन समेत कई विधेयकों का करेगी विरोध
  • हरेला महाअभियान : पौड़ी में एक ही दिन में एक लाख पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.