सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नौवां स्थापना दिवस, पौधारोपण के द्वारा पर्यावरण बचाने का दिया सार्थक संदेश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 8, 2025 2:12 पूर्वाह्न

देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को भव्य रूप से स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) मनाया गया। इस अवसर को खास बनाने के लिए वृहत स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की गई कि वे एक पौधा लगाएँ, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा हो सके।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री मंहत देवेंद्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस को गौरवान्वित करने वाला पल बताया, साथ ही उन्होंने अपने संदेश में विश्वविद्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों और फैकल्टी मेंबर्स को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ कुमुद सकलानी, विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट सलाहकार डॉ जेपी पचौरी, रजिस्ट्रार, आईक्यूएसी निदेशक प्रो डॉ दिव्या जुयाल के साथ ही डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारियों को निभाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विश्वविद्यालय के 6 स्कूल एक्रीडिटेड काउंसिल से प्रमाणित है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 11 स्कूलों का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है। इस विशेष दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें नीम, पीपल, आम और अन्य छायादार तथा औषधीय पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ ही कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के म्यूजिक बैंड सर्वत्र द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, कविता पाठ और लघु नाटकों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों और लोकनृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल ऑफ योग साइंस एंड नेचरोपैथी के छात्र सुमीर , पत्रकारिता की छात्रा कोमल, अनामिका राज, एम एस सी एग्रोनॉमी की छात्रा अवंतिका कैंतुरा के साथ ही एन सी सी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों अंशुमान, आकृति, आदित्य पटवाल, हिमांशु नेगी, श्रेया बिष्ट, सिद्धांत थापा को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के समापन में डॉ लोकेश गंभीर के द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षको के साथ ही कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

1 of 24
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
  • विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.