मंगलवार, दिसम्बर 2, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ब्राह्मण किसी का अहित करने के लिए नहीं बल्कि खुद की शक्ति बढ़ाने के लिए एकजुट हों – जुगुल किशोर तिवारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2025 1:43 अपराह्न
  • एकता ही शक्ति है, ब्राह्मण समाज के लिए आह्वान
  • ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर, लिया संकल्प
  • ब्राह्मण एकजुट होंगे तभी समाज का विकास तेजी से होगा

हरिद्वार। समाज में व्याप्त ब्राह्मण जाति के प्रति चल रहे वातावरण को लेकर अखिल ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक का आयोजन श्री चेतन ज्योति आश्रम, भूपतवाला, हरिद्वार में किया गया। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के मुख्य संरक्षक आईपीएस जुगुल किशोर तिवारी ने कहा कि आज का समय तेजी से बदल रहा है। समाज, राजनीति, शिक्षा और व्यवसाय हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि  किसी भी समुदाय के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि वह अपने अस्तित्व, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हो, जागरूक हो और अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से हर स्तर पर रख सके। ब्राह्मण किसी का अहित करने के लिए नहीं बल्कि खुद की शक्ति बढ़ाने के लिए एकजुट हों।

चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष एवं परिषद के संरक्षक महंत ऋषिश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि ब्राह्मण समाज को सदा से ज्ञान, त्याग, सेवा और मर्यादा का प्रतीक माना गया है, आज विखंडन और आपसी भेदभाव की वजह से अपनी शक्ति को खो रहा है।  महंत जी ने कहा कि क्षेत्र, भाषा, गोत्र, परंपराओं और रीति-रिवाजों के नाम पर हम इतने बंट चुके हैं कि हम अपनों से दूर और पहचान को भूलते जा रहे हैं। एडवोकेट राजेंद्र पांडेय हाईकोर्ट इलाहाबाद ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम इन तमाम छोटे-छोटे भेदों को छोड़कर एक साझा भाव में बंधें। जब तक हम संगठित नहीं होंगे, हमारी समस्याएं अनसुनी रह जाएंगी। जब तक हम एक नहीं होंगे, हमारे बच्चों को उनका हक नहीं मिलेगा, हमारी संस्कृति बिखरती रहेगी, और आने वाली पीढ़ियाँ अपनी जड़ों से कटती जाएँगी। परिषद के संरक्षक डॉ. प्रेमचंद शास्त्री ने कहा कि समाज का मस्तिष्क ब्राह्मण माने गए हैं। जब वही ठीक से काम नहीं करेगा तो समाज का विकास प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि आज समाज का हर वर्ग संगठित है लेकिन, ब्राह्मणों में एकजुटता का अभाव देखा जा रहा है। आपसी विघटन के कारण ही ब्राह्मणों की उपेक्षा हो रही है। ब्राह्मण एकजुट होंगे तभी समाज का विकास तेजी से होगा। समाज की यह स्थिति बदलने के लिए सबको एक मंच पर आकर अपनी शक्ति बढ़ानी होगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज गौतम, प्रदेश संयोजक जे.पी. जुयाल, मार्गदर्शक बालकृष्ण शास्त्री, जिलाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा, जिला महामंत्री विकास शर्मा विक्की, मनोज शुक्ला, लक्ष्मी त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार कौशिक, सचिन तिवारी, ऋषि शर्मा, विकास शर्मा, रमेश पांडे, प्रसून दुबे, जगदीश चंद्र शर्मा, शिवम शर्मा, मोहित जोशी, विवेक शर्मा,  मधुर पांडे, केशव पांडे, देवभूषण पांडे, मनोज महंत, रुपेश कुमार शर्मा, राजीव भट्ट,  डॉ. राकेश मिश्रा, ललित मिश्रा, सत्यनारायण शर्मा सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित रहे। बैठक का संयोजन बालकृष्ण शास्त्री ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चारधाम शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाएँ होंगी चाक – चौबंद, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने चम्पावत के खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित, बूम फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हरसिंगार का पौधा रोपा
  • जेन-Z डाकघर के रूप में अपग्रेड हुआ गोविन्द बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी का डाकघर
  • सूचना के अधिकार का सकारात्मक उपयोग करें छात्र – राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट
  • एड्स दिवस पर एनएसएस ने निकाली रैली
  • छात्रा से छेडखानी मामले में अतिथि शिक्षक पर मुकदमा दर्ज
  • प्रधानों और वार्ड सदस्यों के लिए पंचायत कार्यों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न
  • उक्रांद ने जनजागरण रैली को सफल बनाने को तैयारियां की तेज
  • 3 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस का महासम्मेलन, “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.