पौड़ी : कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में कोरोना पाॅजिटिव लोगों के सम्पर्क में आये अन्य लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर प्रतिदिन रिर्पोट वाट्सएप्प पर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये हैं।
इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को कोविड पाॅजिटिव एवं उनके सम्पर्क में आये परिवारों के अन्य सदस्यों की भी कांटेक्ट ट्रेसिंग कर, वाट्सएप्प के माध्यम से प्रतिदिन सूचना देने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले प्रवासियों जिन्हे होम क्वारंटीन, फैसैलिटी व विलेज क्वारंटीन रखा जा रहे थे उनके स्वास्थ्य संबंधी निगरानी की व्यवस्था संबंधित नोडल अधिकारियों को निरंतर बनाये रखने को कहा तांकि कोविड 19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके.




Discussion about this post