पौड़ी : कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद अब प्रवासियों के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अन्य संबंधित नोडल अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 10 दिनों में स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा है। यह परीक्षण दस दिन में एक बार किया जाना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 60 आयुवर्ष से अधिक किसी भी व्यक्ति में खांसी, जुखाम, बुखार आदि के लक्ष्ण पाये जाने पर संबंधित नोडल अधिकारी चिकित्साधिकारियों तथा जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल सूचित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा ऐसे लक्ष्णों वाले लोगों पर विशेष नजर भी रखी जाएगी। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को शासन स्तर से जारी प्रारूप के अनुसार सूचनाएं अपडेट करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। जनपद स्तर पर रिपोर्टिंग हेतु नामित मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को प्रतिदिन की रिपोर्ट साय 6 बजे तक उन्हे एवं अपर जिलाधिकारी को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।




Discussion about this post