posted on : जुलाई 19, 2020 6:42 अपराह्न
कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने देश के लिए शहीद हुए देव बहादुर को श्रद्धांजली अर्पित की। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, किच्छा के गोरी कला निवासी भारतीय जवान देव बहादुर लद्दाख बॉर्डर पर शहीद हो गए हैं । 24 वर्षीय देव बहादुर 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। शनिवार रात को गश्त के दौरान जवान देव बहादुर का पैर जमीन पर बिछी डायनामाइट पर पड़ गया। इस दौरान हुए धमाके में वे शहीद हो गए। घटना की जानकारी परिवार को रात करीब 11 बजे मिली।




Discussion about this post