मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी दून की दो टूक, जरूरत पडने पर दूसरे राज्यों में जाकर भी गौ- तस्करों पर कार्यवाही करेगी दून पुलिस

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 1, 2025 12:28 पूर्वाह्न

 

देहरादून:  उत्तराखंड/हिमांचल प्रदेश सीमा पर ढकरानी के पास यमुना नदी के किनारे 13 गौवंशो के अवशेष पडे होने की सूचना पर तत्काल कोतवाली विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुुचा। मौके पर मिले अवशेषों को देखने से प्रतीत हुआ कि उक्त गौवशों का अन्यत्र अवैध रूप से कटान कर उनके अवशेषो को उक्त स्थान पर फेंका गया है तथा जिस स्थान पर उक्त अवशेषों को फेंका गया था, वह स्थान हिमांचल प्रदेश/उत्तराखंड सीमा पर हिमांचल के सीमावर्ती थाने पूरूवाला के अन्तर्गत आता था। गोवशं के अवशेष मिलने से दोनो राज्यो में हिन्दू संगठनों में काफी रोष था।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा स्वंय मौके पर पहुंचकर उपस्थित उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा उक्त घटना के सम्बंध में थाना विकासनगर पर भी अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिये गये, ततपश्चात हिमांचल प्रदेश के सीमावर्ती जनपद सिरमौर में जाकर एस0एस0पी0 सिरमौर से मुलाकात की गई तथा दोनो राज्यों की पुलिस टीमों द्वारा आपसी समन्वय के साथ घटना में शामिल अभियुक्तों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने पर चर्चा की गई। इस दौरान दोनो राज्यों में पूर्व में गौकशी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा वर्तमान में जेल से रिहा/जमानत पर बाहर आये अभियुक्तों की जानकारी को भी आपस में साझा किया गया। उक्त घटना के सम्बंध में जनपद सिरमौर के थाना पुरूवाला में भी अभियोग पंजीकृत किया गया है।

एस0एस0पी0 देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में गौकशी तथा गौ-तस्करी में प्रकाश में आये अभियुक्तों के अद्यतन स्थिति की जानकारी करते हुए उनकी सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है, साथ ही पर्वाे के दौरान शरारती तत्वों द्वारा किसी सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इस प्रकार की घटना को अजांम देकर सामाजिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने सम्बंधी तथ्यों पर भी जांच की जा रही है।

इसके अतिरिक्त थाना रायपुर क्षेत्रार्न्तगत ईश्वर विहार, लेन न0-3, खाली प्लॉट में 01 गोवशं के अवशेष पडे होने की सूचना मिली, जिस पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, उक्त घटना के सम्बंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-105/25, धारा 11/3/5 उत्तराखण्ड गौ संतान संरक्षण अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की धरपकड के प्रयास किये जा रहे है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.