शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुअर पालन बना समृद्धि का जरिया : ग्रामोत्थान परियोजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली नई पहचान

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2025 4:20 अपराह्न
रूड़की : उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के रूड़की विकासखंड के डेलना गाँव की मिंटोश देवी ने अपनी लगन और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की सहायता से सुअर पालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। मिंटोश देवी वरदान सीएलएफ के नेहा स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। पहले वे छोटे स्तर पर सुअर पालन करती थीं, जिससे उनकी मासिक आय लगभग ₹5000-₹6000 थी। लेकिन वित्तीय संसाधनों की कमी और जगह की समस्या के कारण वे अपने व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रही थीं। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता मिली, जिससे उनके व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन आया।
परियोजना के सहयोग से, मिंटोश देवी को ₹75,000 की सहायता राशि, ₹1,50,000 का बैंक लोन, और ₹75,000 की अपनी बचत का उपयोग करने का अवसर मिला। इस धनराशि का एक हिस्सा उन्होंने पास में जमीन खरीदने में लगाया, ताकि बड़े स्तर पर सुअर पालन किया जा सके। नए स्थान पर बेहतर सुविधाओं के साथ वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर उन्होंने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाई। इससे उनके व्यवसाय को विस्तार मिला और उनकी मासिक आय ₹12,000-₹15,000 तक पहुँच गई, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो गई।
यह सफलता सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि ग्रामीण आजीविका संवर्धन के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। परियोजना और प्रशासनिक मार्गदर्शन से न केवल मिंटोश देवी का व्यवसाय बढ़ा, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी इससे प्रेरणा मिली। यह पहल न केवल आजीविका के नए अवसर खोल रही है, बल्कि आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.