शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड: साइबर ठग दोस्तों ने युवक से खुलवाया बैंक अकाउंट और ट्रांसफर कर दिए 5 करोड़!

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2025 10:13 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है, जहां एक युवक से उसके दोस्तों ने बैंक अकाउंट खुलवाया और उसमें 5 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब इस गड़बड़ी की शिकायत बैंक तक पहुंची, तो खाते को तुरंत ब्लॉक कर दिया गया। डराने वाली बात ये रही कि जब पीड़ित युवक ने अपने दोस्तों से इस बारे में बात की, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

टिहरी गढ़वाल निवासी भरत सिंह साल 2022 में देहरादून के प्रेमनगर में सेल्फ स्किल डेवलपमेंट कोर्स करने आया था। यहां उसकी जान-पहचान ऊधमसिंहनगर के संदीप सिंह से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई, और कोर्स खत्म होने के बाद भरत अपने गांव लौटकर ‘स्मार्ट मोबाइल जोन’ नाम से एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान चलाने लगा।

सितंबर 2023 में संदीप ने भरत से दोबारा संपर्क किया और बताया कि वह अपने दोस्त हरजिंदर के साथ ऑनलाइन गेमिंग का बिजनेस कर रहा है। उसने भरत को इस काम में जोड़ने का प्रस्ताव दिया और कहा कि इसके लिए उसे एक नया बैंक अकाउंट खोलना होगा, जिसमें गेमिंग से हुई कमाई आएगी।

कैसे बढ़ा ठगी का जाल?

शुरुआत में भरत इस बात से झिझक रहा था, लेकिन बाद में संदीप और हरजिंदर ने उसे मना लिया। भरत ने केनरा बैंक में ‘स्मार्ट मोबाइल जोन’ के नाम से खाता खोल लिया। इसके बाद संदीप और हरजिंदर ने पासबुक और चेकबुक की मांग की, लेकिन भरत ने देने से इनकार कर दिया।

अकाउंट में अचानक करोड़ों रुपये, फिर धमकी!

कुछ दिनों बाद भरत को पता चला कि उसके बैंक खाते में 4-5 करोड़ रुपये जमा हुए हैं! जब उसने बैंक से जानकारी ली, तो पता चला कि यह साइबर फ्रॉड से जुड़े पैसे हैं और बैंक ने खाता ब्लॉक कर दिया है।

भरत ने जब संदीप से इस बारे में पूछा, तो उसने धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगा, तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। शुरुआत में डर के कारण भरत चुप रहा, लेकिन बाद में साइबर थाना देहरादून में जाकर शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस कर रही जांच, आरोपियों की होगी गिरफ्तारी

मामले की जांच कर रहे साइबर थाना देहरादून के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • साइबर ठगी से बचने के लिए क्या करें?
  • किसी के कहने पर बैंक अकाउंट ना खोलें।
  • बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी (पासबुक, चेकबुक, OTP) किसी को न दें।
  • अनजान ऑनलाइन स्कीम से बचें।
  • कोई धमकी दे, तो तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम सेल से संपर्क करें।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
  • क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
  • सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार
  • बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी
  • एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.