गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मंत्री सतपाल महाराज ने कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव 2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2025 2:17 पूर्वाह्न

 

देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव 2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउंड में 20 मार्च से चल रहे कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव 2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से रोटी और बेटी का रिश्ता रहा है। दोनों देशों के बीच आपसी भाईचारे के साथ-साथ प्रगाढ़ व्यापारिक, धार्मिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के मध्य पर्यटकों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिये फरवरी माह में महेन्द्रनगर नेपाल भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा देहरादून से काठमांडू एवं पोखरा (नेपाल) तक बस सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया था। इस सम्बन्ध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अनुरोध किया है।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच पर्यटन, आर्थिक सम्बन्धों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिये जरूरी है कि नेपाल के साथ-साथ भारत के यात्रियों के प्रवेश की प्रक्रिया को सरल बनाया जाय। उन्होंने कहा कि नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर और भारत के श्री केदारनाथ धाम, वाराणसी, हरिद्वार और देहरादून जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले पर्यटन सर्किट की स्थापना से दोनों देशों के बीच पर्यटन में वृद्धि हो सकती है।

महाराज ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये दोनों देशों की बीच हवाई सेवाओं की स्थापना से यात्रा में काफी सुविधा हो सकती है। इस पर भी हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान श्री महाराज ने इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव भारत और नेपाल द्वारा लगाए गए विभिन्न स्थलों का भ्रमण करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा।

इस अवसर पर कंचनपुर वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पीतांबर जोशी, वीर गोरख कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा, मेध बहादुर थापा, हेमंत कोचर, हेल्प क्रास संस्था के संस्थापक विशाल थापा, संजय सिंह, सुयश अग्रवाल एवं पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.