रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : प्रशासनिक बदलाव की आहट, ये हो सकते हैं नए मुख्य सचिव

शेयर करें !
posted on : मार्च 27, 2025 12:48 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड में जहां एक ओर मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हैं, वहीं प्रशासनिक बदलाव की हलचल भी तेज हो गई है। राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है, और इस बार वह पद पर बने रहने की इच्छुक नहीं मानी जा रही हैं। ऐसे में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का मुख्य सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है।

वरिष्ठता के आधार पर बर्द्धन का नाम सबसे आगे

आनंद बर्द्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तराखंड की नौकरशाही में सबसे वरिष्ठ अधिकारी माने जाते हैं। वरिष्ठता के आधार पर उनके मुख्य सचिव बनने की प्रबल संभावना है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, उनका नाम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे उत्तराखंड में ही सेवाएं देना चाहते हैं।

मुख्य सचिव पद की दौड़ में अन्य अधिकारी भी शामिल

राज्य में आनंद बर्द्धन के बाद 1997 बैच के दो प्रमुख सचिव—आरके सुधांशु और एल. फेनई—भी वरिष्ठता सूची में आते हैं। आरके सुधांशु इस समय मुख्य सचिव कार्यालय में तैनात हैं, जबकि एल. फेनई भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। हालांकि, इन दोनों की मुख्य सचिव पद के लिए निर्धारित सेवा अवधि अभी पूरी नहीं हुई है, जिससे आनंद बर्द्धन का मुख्य सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है।

राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए किया आवेदन

इधर, मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए आवेदन किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस पद के लिए चयन प्रक्रिया जारी है, और संभावना है कि सरकार मुख्य सचिव का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही नए मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति कर दे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.