चमोली । कोविड-19 की जांच के लिए चमोली जिले में रैपिड एंटिजन टेस्ट भी शुरू हो चुका है। इस टेस्ट से तत्काल रिपोर्ट मिल रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जनपद में आने वाले सभी लोगों की प्रवेश सीमा पर ही रैपिड एंटिजन टेस्ट कराने के निर्देश चिकित्सा टीमों को दिए है। इसके लिए सभी प्रवेश सीमा पर पर्याप्त संख्या में रैपिड एंटीजन किट की व्यवस्था भी की गई है।
शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में अभी तक 3788 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा चुके है, जिसमें से 3383 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव तथा 81 सैंपल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जबकि 206 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 81संक्रमित व्यक्तियों में से 76 लोग स्वस्थ्य हो चुके है।
कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बाहरी प्रदेशों से आए 137 प्रवासी अभी संस्थागत एकांतवास में चल रहे है। जिनका नियमित परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही 1131 प्रवासी अभी गृह एकांतवास में चल रहे है। इन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीम निरंतर निगरानी रखे हुए है।




Discussion about this post