पीपलकोटी (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के समीप भनेर पानी नासूर बन गया है। आय दिन यहां पर पहाड़ी से मलवा आने से मार्ग बाधित हो रहा है। शुक्रवार को एनएच ने किसी तरह मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया था लेकिन शनिवार की सुबह पहाड़ी से भारी मलवा व बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया है। जिसे खोलने का कार्य जारी है।
बदरीनाथ हाईवे पर भनेर पानी में नया भूस्खलन जोन बन गया है। जहां पर बार-बार पहाड़ी से मलवा व बोल्डर आने से हाईवे बाधित हो रहा है। जिससे यहां पर बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की देर सांय को इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था लेकिन शुक्रवार की रात्रि को जनपद में हुई भारी वर्षा के कारण भनेर पानी में हाईवे फिर से बाधित हो गया है। पहाड़ी से बार-बार आने से मशीनों व मजदूरों को यहां पर कार्य करने में भारी परेशानी उत्पन्न हो रही है। जिससे मार्ग खोलने में बाधा आ रही है। हालांकि मार्ग खोलने का कार्य जारी है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भनेर पानी में मलवा आने बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया है। जिसे खोलने का कार्य चल रहा है। देर सांय तक मार्ग खुलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कहा कि यहां पर पहाड़ी से बार-बार आ रहे मलवे मार्ग को खोलने में दिक्कते आ रही है।




Discussion about this post