गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह को डॉ. अंबेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2025 2:39 पूर्वाह्न
कोटद्वार : अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के उपलक्ष में कण्वाश्रम मार्ग में बोक्सा जनजाति स्कूल मे स्वराज समिति के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सर्व धर्म प्रार्थना एवं गांधी जी के प्रिय भजन गाए गए. कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह को डॉक्टर अंबेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह अवार्ड उन्हें  भारतीय दलित साहित्य अकादमी के द्वारा दिया गया.
आपको अवगत करा दे कि यह अवार्ड गीता सिंह को 08 दिसंबर 2024 को दिल्ली में भारतीय दलित साहित्य अकादमी के सम्मान समारोह 2024 में भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सोहन पाल सुमनाक्षर के द्वारा सम्मानित किया जाना था किन्तु गीता सिंह के दिल्ली सम्मान समारोह में न पहुंचने के कारण उन्हें यह सम्मान अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्वोदयी पुरुष डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य के द्वारा डॉ अंबेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह अवार्ड उन्हें वंचित, शोषित, व उपेक्षित वर्ग दीन दुखियों की सेवा और बच्चों व  महिलाओं में निरंतर जन जागरण का कार्य करने हेतु प्रदान किया गया है. इस अवसर पर उनके साथ ही प्रशांत कुमार चौधरी को महात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया व मंजू रावत को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा सम्मानित किया जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया.
डॉक्टर सुरेंद्र लाल आर्य सर्वोदय पुरुष ने कहा कि गीता सिंह, मंजू रावत व प्रशांत चौधरी सम्मान के उचित पात्र हैं. इनका जीवन समाज सेवा को समर्पित है. कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि प्रभा ने वह संचालन शूरवीर खेतवाल ने किया. इस अवसर पर मोती देवी, दमयंती देवी, सुशीला देवी, आशा देवी रामेश्वरी देवी, गोमती देवी, कबूतरी देवी, संपत्ति देवी, सविता बिष्ट,  सुशीला देवी प्, यारी देवी, आशा रावत, सुशीला देवी, विद्या देवी,  रोशनी देवी,  रूपा देवी, सुमन लता,   गीता बिष्ट, आशा असवाल, सीमा देवी,  विमला गढ़वाली,  उषा देवी विनाय बिष्ट  आदि शामिल रहे.
भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिसे BDS के नाम से भी जाना जाता है, एक संगठन है जिसकी स्थापना बाबू जगजीवन राम जी ने 1984 मे डॉ बी आर अम्बेडकर के दलितों के न्याय एवं समानता के सपने को साकार करने व दलित साहित्य को बढ़ावा देने के लिए की थीं. वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह ने नशे के खिलाफ व आवारा पशुओं के खिलाफ आंदोलन शिक्षा उन्न्यन के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति    महिलाओ व बालक बालिकाओं के लिए शिक्षा एवं उनके कानूनी अधिकारो के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी है सर्व समाज के वँचित एवं शोषित लोगो को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का अभियान ततपरता से विभिन्न सामाजिक संस्था एवं  संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है गीता सिंह ने कोटद्वार के सम्पूर्ण  निगम क्षेत्र मे महिलाओ के स्वयं सहायता समूहो  के गठन कर छोटी छोटी बचत कर महिलाओ की  आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है, महिलाओ को तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ व प्रशिक्षण स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को दिलाया गया गीता सिंह के द्वारा द कोटद्वार नगर निगम मे स्वयं सहायता समूहो का पंजीकरण कर शहरी विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य निरंतर जारी है
वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह के द्वारा क्षेत्र के लोगों के लिये लगातार कार्य किये जा रहे हैं. उनके द्वारा बुजुर्ग एवं विधवा महिलाओं की पेंशन बनवाने के साथ हर किसी के सुख दुःख में खड़ी रहती हैं. गीता सिंह समाज सेवा को अपना कर्म मानकर हमेशा गरीबों के सेवा में सदैव समर्पित रहती हैं. गीता सिंह के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग जनों, महिलाओं एवं बेजुबानों के लिए सराहनीय कार्य किये हैं. उनके द्वारा कोरोना काल में भी बहुत ही सराहनीय कार्य किये गये हैं. वह क्षेत्र हित के लिए लगातार कार्य करती नजर आ रही हैं. 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.