रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अवैध धार्मिक अतिक्रमण और मदरसों पर कार्रवाई जायज – चौहान

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2025 12:15 अपराह्न

 

  • अवैध धार्मिक अतिक्रमण के बहाने उतराखंडियत का ढोंग करने वाले मस्जिद-मदरसे में तलाशते रहे हैं वोट बैंक।

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तराखंड में अवैध धार्मिक अतिक्रमण और मदरसों पर जारी कार्रवाई को पूरी तरह जायज ठहराते हुए कहा कि राज्य की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है।

भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए चौहान ने स्पष्ट किया कि धार्मिक शिक्षा की आड़ में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों के माध्यम से राज्य की डेमोग्राफी बदलने की मंशा रखने वालों के खिलाफ भाजपा पूरी तरह सख्त है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रही बड़ी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूर्व में भी इस प्रकार की साजिशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है। इसके तहत अब तक छह हजार एकड़ से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। इसके अलावा, देहरादून सहित अन्य इलाकों में डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध मदरसों और मस्जिदों पर भी कार्रवाई की गई है। भाजपा का मानना है कि ऐसी सभी कार्रवाईयों की पूरी तरह पैरवी की जानी चाहिए और पार्टी इस पर मजबूती से कायम रहेगी।

“राजनीतिक नहीं, सांस्कृतिक संरक्षण का मुद्दा”

चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अवैध मदरसों और मस्जिदों के संचालन में कांग्रेस को अपना वोट बैंक नजर आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समय-समय पर ‘उत्तराखंडियत’ का ढोंग करती रही है, जबकि हकीकत यह है कि कार्यवाही की जद में आए मदरसे अवैध रूप से संचालित हो रहे थे और तय नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के रहते हुए उत्तराखंड की डेमोग्राफी और सांस्कृतिक स्वरूप में बदलाव के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

“प्रदेश का सौहार्द बिगाड़ने वालों का करेंगे पुरजोर विरोध”

मनवीर चौहान ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता प्रदेश और देश का सौहार्दपूर्ण विकास करना है। जो भी सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसका पार्टी पूरी ताकत से विरोध करेगी।

उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार किसी भी प्रकार के अवैध धार्मिक अतिक्रमण को सहन नहीं करेगी और प्रदेश के सांस्कृतिक और सामाजिक संतुलन की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.