शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दिया बारहमासी पर्यटन का विजन, कहा- मां गंगा ने मुझे गोद लिया

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2025 1:08 पूर्वाह्न

हर्षिल/उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में अपने दौरे के दौरान गढ़वाली भाषा में भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “म्यारा प्यारा भाई-भेणी, मेरी सयवा सोंदी,” जिससे स्थानीय जनता में खासा उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है और ऐसा लगता है कि मां गंगा ने उन्हें गोद ले लिया है। उन्होंने उत्तराखंड को बारहमासी पर्यटन (Year-Round Tourism) के रूप में विकसित करने का विजन दिया, जिससे पूरे साल रोजगार के अवसर बने रहेंगे।

उत्तराखंड के लिए सुनहरा दशक

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है और राज्य की प्रगति के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन (Winter Tourism) को राज्य के विकास के लिए अहम बताया और कहा कि ‘घाम तापो पर्यटन’ उत्तराखंड के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा।

हर सीजन रहेगा ‘ऑन सीजन’

पीएम मोदी ने कहा कि माणा, जादूंग और टिम्मरसैंण जैसे क्षेत्रों में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी जिससे उत्तराखंड हर मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा और हर सीजन ‘ऑन सीजन’ रहेगा।

उत्तराखंड बनेगा डेस्टिनेशन वेडिंग और फिल्म शूटिंग का हब

प्रधानमंत्री ने लोगों से उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की अपील की और कहा कि यह जगह शादी समारोहों के लिए बेहतरीन है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं को भी उत्तराखंड को शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनाने की सलाह दी।

50 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन होंगे विकसित

पीएम मोदी ने उत्तराखंड में 50 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में यहां पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और सरकार इस ट्रेंड को और आगे बढ़ाएगी।

कॉरपोरेट मीटिंग्स और योगा सेशन्स के लिए न्योता

प्रधानमंत्री ने कॉरपोरेट घरानों से आग्रह किया कि वे अपनी ऑफिशियल मीटिंग्स के लिए उत्तराखंड आएं। इसके अलावा, उन्होंने विंटर योगा सेशंस आयोजित करने की बात कही ताकि राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता का लाभ लिया जा सके।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए प्रतियोगिता का प्रस्ताव

पीएम मोदी ने सरकार को सुझाव दिया कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाए, जिसमें वे उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर शॉर्ट फिल्म बनाएं। सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनाने वालों को पुरस्कार दिया जाए, जिससे उत्तराखंड के खूबसूरत स्थलों की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
  • देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.