posted on : जुलाई 18, 2020 4:47 अपराह्न
पौड़ी : कोविड-19 वैश्विक महामारी के रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथिक औषधि आसेर्निक एल्बम 30 का होम्योपैथिक विभाग, पौड़ी गढ़वाल जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों, कोरोना वरीयर्स एवं कोविड-19 महामारी के बचाव कार्य में लगे तथा लगभग 01 लाख से अधिक जनमानस को निःशुल्क उपलब्ध कराई गयी है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, पौड़ी गढ़वाल डॉ. कमल कुमार ने बताया कि भविष्य में भी चिकित्सालायों के द्वारा औषधि का वितरण किया जाता रहेगा।




Discussion about this post