गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी रखा जाएगा गुप्त

शेयर करें !
posted on : मार्च 5, 2025 5:36 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी की बैठक आपदा कण्ट्रोल रूम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम का सख़्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि तकनीकि रूप से निगरानी के साथ ही सामाजिक जागरूकता एवं भागीदारी सुनिश्चित की जाए।  जिलाधिकारी निर्देश दिए कि भ्रूण परीक्षण करने वाले एवं कराने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी तथा डिकॉय गर्भवती महिला को 60 हजार व सहयोगी एवं अन्य पुरुष एवं महिला को 40 हजार की धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। 
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोई भी सेंटर भ्रूण परीक्षण न कर पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड सेंटरो पर नियमित छापेमारी की जाए, तथा छापेमारी की डिटेल प्रत्येक बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए। समिति ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण हेतु सभी औपचारिकताएं पूर्ण बताए जाने व टीम के स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर 5 केन्द्रो के पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करने हेतु अनुमोदन किया गया तथा 1 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किया गया व 2 आवेदन पत्रों को आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए जबकि 7 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण हेतु अनुमोदन किया गया। समिति द्वारा 13 अल्ट्रासाउंड मशीनों के मशीन नम्बर चेक कर, अपडेट करते हुए फार्म बी जारी करने के निर्देश दिए गए। प्रज्ञा हॉस्पिटल झबरेड़ा में अल्ट्रासाउंड संचालन हेतु डॉक्टर द्वारा योग्यता पूरी न करने पर आवेदन पत्र निरस्त किया गया। बांके बिहारी नर्सिंग होम एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर रूड़की में केंद्र स्थानांतरण हेतु अनुमोदन दिया गया। आर्यन हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड केंद्र लक्सर को केंद्र में स्थापित मशीन के विक्रय हेतु अनुमति प्रदान की गई। डॉ. शारदा स्वरूप मुख्य चिकित्सा सेवा भेल में सील अल्ट्रासाउंड मशीन को नियमानुसार डिस्पोज ऑफ़ करने की अनुमति प्रदान की गई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, एसीएमओ डॉ.अशोक तोमर, समिति सदस्य यशपाल सिंह, एफ अली, डीसी प्रसाद, कविका शर्मा, रवि संदेल आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.