मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उद्यमिता पर विशेष शिविर का आयोजन

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2025 12:50 पूर्वाह्न
जयहरीखाल : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल में उद्यमिता पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आर्थिक प्रबंधन और बहीखाता पद्धति के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरुण कुमार ने छात्रों को उद्यमिता के लिए वित्तीय प्रबंधन और बहीखाता पद्धति के बारे में जानकारी दी।
महाविद्यालय के नोडल इंचार्ज डॉ. विक्रम सिंह ने वरुण कुमार का परिचय कराया और उनके व्याख्यान की शुरुआत की। वरुण कुमार ने “उद्यमियों के लिए बहीखाता पद्धति का महत्व” विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों को लेन-देन की रिकॉर्डिंग, आय-व्यय का प्रबंधन, और वित्तीय स्वास्थ्य पर नज़र रखने के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि बिल, लेन-देन, लाभ, व्यय और परिसंपत्तियों के मूल्यह्रास को स्पष्ट रूप से दर्ज करना चाहिए, क्योंकि ये रिकॉर्ड सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त करने में मददगार होते हैं।
वरुण कुमार ने खाता चक्र के फ्लो चार्ट के माध्यम से लेन-देन की पहचान, जर्नल में रिकॉर्डिंग, पोस्टिंग, असमायोजित परीक्षण शेष, कार्यपत्रक, समायोजित जर्नल प्रविष्टियाँ, वित्तीय विवरण तैयार करना और बहीखाता बंद करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय नियंत्रण, निर्णय लेना, अनुपालन और वित्तपोषण बहीखाता पद्धति के प्रमुख तत्व हैं। इसके अलावा,  वरुण कुमार ने मैनुअल और डिजिटल विधियों के माध्यम से बहीखाता पद्धति को लागू करने के तरीके सुझाए। उन्होंने छात्रों को अपने उद्यम शुरू करने के लिए बुककीपिंग की आवश्यकता पर जोर दिया और लेन-देन की समीक्षा करने के महत्व को समझाया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर राजवंशी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित नव उद्यमियों के उत्साह की सराहना की और विभिन्न उद्यमों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के अंत में, डॉ. विक्रम सिंह ने वरुण कुमार का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि छात्रों को इस कार्यक्रम से अत्यधिक लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. डी.एस. चौहान, डॉ. एस.ए. अनसारी, विमल कुमार, आर.के. सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रजवार, रूप सिंह और साजन आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.