शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मंगलौर : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मार्च 3, 2025 10:02 पूर्वाह्न

रुड़की – हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो बदमाश भागकर गन्ने के खेतों में छिप गए। पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर दोनों फरार बदमाशों को भी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी हाल ही में लंढौरा कस्बे में हुए गोलीकांड में शामिल थे, जिसमें दो भाइयों पर हमला किया गया था। इस वारदात में इकराम नामक युवक की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई ताजिम गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस तभी से इन अपराधियों की तलाश कर रही थी।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

बीती रात पुलिस मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी तीन संदिग्ध युवक बाइक से वहां से गुजरने लगे। पुलिस को देख वे भागने की कोशिश करने लगे और रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि बाकी दो भागकर गन्ने के खेत में छिप गए। पुलिस ने तुरंत कांबिंग अभियान चलाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश उर्फ रांझा (निवासी मुण्डलाना मंगलौर), अभिषेक उर्फ रोबिन (निवासी पिपलेड़ा, मुजफ्फरनगर, हाल निवासी मुण्डलाना मंगलौर) और घायल सनी उर्फ प्रशांत (निवासी मुण्डलाना मंगलौर) के रूप में हुई है। इनके पास से एक बाइक, तीन देसी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

आपराधिक रिकॉर्ड

तीनों आरोपियों पर पहले से ही मंगलौर कोतवाली और अन्य थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश की थी। आखिरकार मुठभेड़ के बाद उन्हें पकड़ने में सफलता मिली। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : 7 सितम्बर को कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की होगी आकलन परीक्षा
  • ​कोटद्वार : मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया राज्य निर्माण के संकल्प को पूरा करने का प्रण
  • पौड़ी गढ़वाल में 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI के हवाले, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
  • ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा
  • महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त वेणीमाधव दास की 74वीं पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
  • गढ़वाली भाषा दिवस : अपणी भाषा, अपणी पच्छ्याण
  • दूध बेचकर हर माह 12 हजार रुपये तक कमा रहीं लक्ष्मी देवी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.